Cheating in Exam: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल करते-कराते पकड़ी गईं दो बहनें- अन्नू सूर्या और अनुराधा ने स्पाई कैमरा और ईयरफोन ऑनलाइन खरीदा था। यूट्यूब से इनके चलाने के बारे में जानकारी हासिल की। तीन दिन की पुलिस रिमांड में पुलिस पूछताछ में ये खुलासा हुआ है। रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को सरकंडा पुलिस ने दोनों आरोपी बहनों को सेंट्रल जेल भेज दिया है।