24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
Video Viral: भूत भगाने के नाम पर पिता और तीन भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / Videos / Video Viral: भूत भगाने के नाम पर पिता और तीन भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

Video Viral: भूत भगाने के नाम पर पिता और तीन भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मस्तूरी के देवगांव में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां अंधविश्वास के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Feb 2025, 3:16 PM IST

Video Viral: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मस्तूरी के देवगांव में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां अंधविश्वास के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसे परिजनों ने भूत-प्रेत का साया मानकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार देवगांव में 12 फरवरी को सरोज खाण्डेकर ने अपने घर में पार्टी रखी थी। अत्यधिक शराब पीने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा। यह देख उसके छोटे भाई शैलेन्द्र व मुकेश खाण्डेकर ने भूत-प्रेत का साया होने का शक जताया और अपने पिता गोरेलाल खाण्डेकर व बड़े भाई मनोज खाण्डेकर को झाड़-फूंक के लिए बुलाया। वायरल वीडियो में आरोपी गाली-गलौज करते और सरोज को कोर्रा (चमड़े का चाबुक) व बांस से पीटते नजर आए, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।