CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज कुछ इस कदर है कि सुबह से लेकर दोपहर तक तो धूप-छांव वाली स्थिति रहती है, जबकि शाम होते ही हल्की-फुल्की बारिश हो जा रही है। इससे जिस पल बारिश होती है, गर्मी से जरूर राहत मिलती है, पर बारिश रुकने के बाद फिर उमस भरी गर्मी सताने लगती है। कुछ ऐसी स्थिति रविवार को भी बनी।