
Weather Update: कुछ ही घंटों में प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी वर्षा
cg weather update बिलासपुर। पेंड्रा तक फैली मानसून द्रोणिका के बाद अब अरब सागर से नमी युक्त हवाएं चलने लगी हैं। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे तक शहर समेत आसपास क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार को दिन भर आकाश मेघमय रहा। मानसून द्रोणिका के पेंड्रा में सक्रिय रहने के कारण कोटा में 8, पेंड्रा में 4 और मरवाही में 5 सेंटीमीटर बारिश हुई।
अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना
weather update इधर अब अरब सागर से लगातार निचले स्तर पर नमी युक्त हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे तक शहर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में आकाश मेघमय रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को (monsoon update) शहर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री लुढ़क कर 28.6 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
| रायपुर | 29.1 |
| बिलासपुर | 28.6 |
| पेंड्रा | 29.6 |
| अंबिकापुर | 29.6 |
| जगदलपुर | 28. 7 |
| दुर्ग | 27. 8 |
| राजनांदगांव | 29. 0 |
Published on:
09 Jul 2023 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
