
पुलिस कांस्टेबल प्रेमिका के साथ होटल में कर रहा था अय्याशी, बीवी ने दोनों को बिस्तर पर पकड़ा और फिर...
बिलासपुर. Love Affair : होटल में अपनी प्रेममिका से मिलने आये सिपाही की उस समय हालत खराब हो गयी जब मौके पर उसकी बीवी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने घर वालों के साथ उनकी जम कर धुनाई कर दी। घटना की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को पुलिस थाने ले गयी। हालाँकि पुलिस ने समझा बुझा कर उन्हें छोड़ दिया क्यों की पत्नी ने उसके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज करवाई ।
जानकारी के अनुसार जशपुर का रहने वाला कांस्टेबल वहीं के थाने में कांस्टेबल के पद पर पोस्टेड है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई लेकिन शादी से पहले से ही उसका बिलासपुर रहने वाली एक युवती के साथ अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों का सम्बन्ध बना रहा और वो एक दूसरे से मिलते रहते थे। कांस्टेबल की पत्नी को उसके ऊपर शक हो गया था।
उसने कांस्टेबल को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। रविवार को जब पुलिस कांस्टेबल काम के बहाने घर से बिलासपुर के लिए निकला तो पत्नी भी अपने घर वालों के साथ उसका पीछा करने लगी। बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में कांस्टेबल की प्रेमिका ने पहले से ही होटल का कमरा बुक किया था और वहीं उसका इन्तजार कर रही थी। दोनों ने होटल में फर्जी नाम और पता दिया था।
उसका पीछा कर रही उसकी पत्नी और उसके घर वाले भी वहां भी वहां पहुंच गए और होटल के कमरे में दोनों का रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों संदिग्ध अवस्था में थे। पत्नी और उसके परिजनों को देख कर दोनों की हालत खराब हो गयी। कांस्टेबल की पत्नी और उसके परिवार वालों ने उसकी जम कर पिटाई की। हंगामा होने पर वहां पुलिस पहुंच गयी। उसने मामले को शांत कराया और सभी को थाने ले गयी। जहां समझाने बुझाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
Published on:
20 Aug 2019 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
