
बिलासपुर मंगलवार को छत्तीसगढ़ी फाग गीत गाते हुए महिलाओं ने रंग पंचमी के अवसर पर होली के पारंपरिक दृश्य को प्रदर्शित कर सुमधुर संगीत की प्रस्तुति दी। सरकण्डा स्थित गौटनिन बाड़ा में एक से बढकऱ एक फाग गीत की प्रस्तुति देकर माहौल को होली के रंग में रंग दिया। महिलाओं की प्रस्तुति को हर किसी ने सराहा व उनका उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढिय़ा महिला क्रांति सेना की ओर से मंगलवार को छत्तीसगढ़ी फाग गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष लता राठौर ने बताया कि वैसे तो सभी तीज त्यौहार अपने विशेष गुणों शास्त्रीय सत्यों व संदेशों से समाज को सही जीवन जीने की प्रेरणा देने वाले होते हैं। पर होली का यह पावन त्यौहार त्याग, बलिदान और शहीदी की गाथा कहते जन मानस को देश भक्ति का भी पाठ पढ़ाता है। दलित, पीडि़त, शोषित, जनता जनार्दन को अन्याय और अत्याचार से मुक्त कराने हेतु सतत् सत्याग्रह से संगठित किए गए। क्रांति आंदोलन को सफलता के शिखर पर पहुंचाने के लिये बलिदान की आवश्यकता होती है। यही संदेश देने के लिए हर साल जलती है होलिका। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल की शुरुआत करते हुए छतीसगढ़ी फाग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विलुप्त होती फाग गायन विधा आज लगभग विलुप्त अवस्था में है। छतीसगढी भाषा और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए यह संगठन लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया। इसमें डॉ.अंतरा चंद्राकर, सविता मंढरिया, डॉ.संजना तिवारी, ऊषा साहू, संगीता शुक्ला, अरुणा शुक्ला, निशा पांडे, संध्या तिवारी, ब्रजेश साहू का विशेष योगदान रहा। वहीं छतीसगढिय़ा महिला क्रांति सेना प्रदेशाध्यक्ष लता राठौर, संगठन मंत्री संध्या सिंह, संगठन सचिव सरोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष निर्मला ध्रुव, जिलाध्यक्ष पूनम मिश्रा, मधु कश्यप, रीता राजगीर, सुषमा राठौर, चित्रलेखा कंसकार, ऊषा शर्मा, शशि साहू, प्रभा दुबे, त्रिवेणी भोई, गोदावरी खूँटे, विनीता तिवारी, छाया तिवारी, शुभ्रा दत्ता, तृप्ति चंदा, कालिंदी साहू, प्रमिला उपस्थित रही।
महिला समितियों की बारह मंडलियां भाग लेंगी
अलका तिवारी, सुनीता यादव, चित्रलेखा तिवारी, संध्या तिवारी, राजकुमारी कश्यप, अन्नपूर्णी गुप्ता, सरोज साहू, चेस्टा शुक्ला, लता गढेवाल, ऊषा शर्मा, अंजली यादव, प्रतिभा दीवान ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम जय दुरगा मंडल कतियापारा, द्वितीय शिव पार्वती भजन मंडली, तृतीय अंबे महिला मंडल बरछापारा रही।
Published on:
08 Mar 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
