
किशोरी को बहला-फुसलाकर महीनों तक किया दुष्कर्म।
बिलासपुर । देश भर में हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ज्यादातर दुष्कर्म के केस में कड़ी कार्रवाही के बाद भी दरिंदें बेख़ौफ़ रेप के घटना को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से प्रकाश में आया है। मामला बेहद ही शर्मनाक है दरअसल 15 साल की मासूम किशोरी के साथ उसके भाई के दोस्त ने रेप की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता किशोरी रेप के बाद गर्भवती हो गई थी। बीते बुधवार को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। अब बेटे को जन्म देने वाली किशोरी कह रही है कि वह खुद इसे पालेगी। यह पूरा मामला बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र का हैं।
भाई का दोस्त शादी का झांसा देकर करता रहा अनाचार
इस मामले की शुरूआत तब हुई जब 15 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ उत्तर प्रदेश काम करने गई थी। वहीं पर कोरबा पाली निवासी आरोपी सुंदर कुमार धनवार ने किशोरी के भाई से दोस्ती कर ली। इसी दोस्ती के दौरान किशोरी से शादी करने की बात करने लगा। किशोरी उसकी बातों में आ गई। और पीड़िता उसके बातों में आ गई । आरोपी ने इस बात का फायदा उठाते हुए किशोरी को बहला-फुसलाकर फरवरी 2019 में उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी आए दिन दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई।
जब किशोरी की हालात बिगड़ने पर बुधवार रात प्रसव के लिए सिम्स लाया गया। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। किशोरी ने बताया कि आर्थिक हालात आड़े आ गए और उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि वह किसी को कुछ बता सकती। इसलिए खामोश ही परेशानी को सहती रही। अफसरों ने जब इसके बच्चे के बारे में पूछा कि क्या करना है तो इतना ही कहा कि वह इसे पालेगी।
Click & Read More chhattisgarh news .
Published on:
14 Dec 2019 08:16 pm
