30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सवालों के जवाब से जानिए “क्या आप आलसी हैं” ?

क्या आप भी हर जरूरी काम के लिए लास्ट मिनट का इंतजार करते हैं? सवालों के जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 9 Dec 2018, 2:57 PM IST

by-answering-these-questions-are-you-lazy

क्या आप भी हर जरूरी काम के लिए लास्ट मिनट का इंतजार करते हैं? सवालों के जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ?

हर काम को एकदम आखिरी वक्त में करने की आदत को लेकर मुहावरा बना है, 'इलेवंथ आवर'। क्या आप भी हर जरूरी काम के लिए लास्ट मिनट का इंतजार करते हैं? सवालों के जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ?

1. काम को टालने, पूरा न करने या लेट-लतीफी करने के कारण आपको उलाहने सुनने पड़ते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

2. छोटे कामों को तनाव बनाकर करना या फिर उन्हें टाल देना अब आपकी पहचान बन चुकी है?
अ: सहमत

ब: असहमत

3. आपके पास समय भी है और साधन भी, लेकिन फिर भी कोई काम बिना झंझट के नहीं होता?
अ: सहमत

ब: असहमत

4. सेहत और अच्छी आदतों को लेकर आप हमेशा समय न होने का रोना रोते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

5. आप कुछ करने की इच्छा रखते हैं लेकिन वाकई में करने की इच्छाशक्ति नहीं जुटा पाते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

6. कुछ अच्छा करने का फैसला लेने में आपकी सोच नकारात्मक अनुभवों से प्रभावित हो जाती है?
अ: सहमत

ब: असहमत

7. कोई काम करना जरूरी हो तब भी गैर जरूरी कामों में समय खराब करते हैं ?
अ: सहमत

ब: असहमत

8. आप समय और सेहत को लेकर अनुशासित नहीं हैं और ऐसा करने का सोचते भी नहीं?
अ: सहमत

ब: असहमत

9. आपको विश्वास है कि आप संकल्प कर लें तो, अपनी ऐन मौके पर काम करने की आदत बदल सकते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

स्कोर और एनालिसिस
आपको 'जागने की जरूरत है : छह या उससे ज्यादा बातों से सहमत हैं तो आपको जागने की जरूरत है। कुछ भी करने या न करने का फैसला हम स्वयं करते हैं तो फिर उसमें आखिरी मिनट तक टालमटोल क्यों? सेहत और शरीर आपको सुधार के बहुत मौके देता है लेकिन आप हर मौका गवाएंगे तो कुछ हाथ नहीं आएगा।

आप बस 'जागते रहिए : छह या उससेे ज्यादा बातों से असहमत हैं तो आपको पता है कि सही समय पर काम करने की अहमियत क्या है। सेहत से जुड़ी कोई आदत या कोई अहम काम, अगर वक्त पर न किया जाए तो मनचाहे नतीजों की अपेक्षा करना बेमानी ही है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।