5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy Lungs: फेफड़ाें काे मजबूत बनाने के लिए खास हैं ये टिप्स

Healthy Lungs: मजबूत फेफड़े यानि मजबूत इम्यूनिटी, जी हां स्वस्थ्य फेफड़े किसी भी संक्रमण काे दूर रखने में सक्षम हाेते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 6 Jun 2020, 10:28 PM IST

Follow These Healthy Tips for Healthy lungs

Healthy Lungs: फेफड़ाें काे मजबूत बनाने के लिए खास हैं ये टिप्स

Healthy Lungs: मजबूत फेफड़े यानि मजबूत इम्यूनिटी, जी हां स्वस्थ्य फेफड़े किसी भी संक्रमण काे दूर रखने में सक्षम हाेते हैं। इसलिए शरीर के बाकि अंगों की तरह फेफड़ों को स्वस्थ रखना भी बेहद जरुरी होता है। अगर आप भी अपने फेफड़ों को मजबूत करना चाहते हैं ताे कुछ आसान एक्सरसाइज आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। ताे आइए जानते हैं इनके बारे में:-

ब्रीदिंग: ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते रहने से फेफड़ों को मजबूत बनाये रखा जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी सांस पर फोरस करता होता है जिससे दिमाग शांत और रिलैक्स होता है। इसे करने के लिए 4 सेकेंड तक सांस लें ताकि आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन भर जाए। उसके बाद अगले 4 सेकेंड तक पूरी भरी हुई ऑक्सीजन को निकाल दें। इसे रोजाना 5 मिनट तक करें।

योगा: फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए योग फायदेमंद होता है। योग के दौरान जब आप गहरी सांस लेते हैं तो इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है जिसकी वजह से आपके फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन रह पाती है। फेफड़ों के साथ योगा डायफ्राम के लिए भी बेहतर वर्कआउट होता है।

शैलो सांस लेना: शैलो ब्रीदिंग को ज्यादा नहीं करना चाहिए। लेकिन दिन में कुछ मिनटों के लिए इसे करना फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। इसे करने के लिये अपने घुटनों को मोड़ते हुए पीछे की ओर झुक जाएं और फिर पैरों को सामानांतर रखते हुए सीधे खड़े हों। अब अपना मुंह पूरा खोलें और जल्दी से उथली सांसें लें। एक दिन में कम से कम पांच मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को नियमित करें।

सांस राेकना: पानी के अंदर सांस रोककर रखने से आपके फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही पानी श्वसन मांसपेशियों पर दबाव डालकर उन्हें मजबूत बनाता है। स्वीमिंग फेफड़ों के लिए लाभकारी एक्सरसाइज होती है।

हंसना: हंसना सिर्फ आपके मूड के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। हंसना पेट की मांसपेशियों और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए एक अच्छा व्यायाम है। यह फेफड़ों को साफ भी कर देता है। इसलिए आपको अक्सर हंसना चाहिए।

चेहरे पर ठंडा पानी: चेहरे पर ठंडा पानी डालने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। यह आपकी हार्ट रेड को कम करके गहरी सांस को आसान बनाने में मदद करती है। इसलिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से पहले चेहरे पर ठंडा पानी जरुर डालें।

कार्डियो: रनिंग जैसी एरोबिक्स एक्सरसाइज फेफड़ों के लिए फायदेमंद होती है। क्योंकि आपके शरीर को एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा ऑक्सीजन की जरुरत होती है। जिसके लिए आपके फेफड़ों को ज्यादा काम करना पड़ता है। शारीरिक असक्रियता आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचने का सबसे बड़ा कारण होती है। इसलिए जॉगिंग, जुम्बा जैसे वर्कआउट करते रहने चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।