3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good Sleep: पढ़ने और नींद लाने में मददगार है गुलाब की खुशबू

Good Sleep: गुलाब की खुशबू बेहतर तरीके से पढ़ने और नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार साबित होती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 2 Feb 2020, 6:41 PM IST

Good Sleep: Rose scent is helpful in reading and sleeping

Good Sleep: पढ़ने और नींद लाने में मददगार है गुलाब की खुशबू

Good Sleep In Hindi: गुलाब की खुशबू बेहतर तरीके से पढ़ने और नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार साबित होती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।

पत्रिका 'साइंटिफिक रिपोट्र्स' में प्रकाशित अध्ययन, अंग्रेजी शब्दावली सीखने वाले दो वर्गों के विद्यार्थियों पर किया गया था, जिनमें से एक ने इसे गुलाब की खुशबू के साथ सीखा, जबकि एक ने इसके बिना।

जर्मनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग के शोध प्रमुख जुर्गन कोर्नमीयर ने कहा, ''हमने दिखाया कि सुगंध का सहायक प्रभाव रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत मजबूती से काम करता है और इसे लक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।"

फर्स्ट ऑथर और स्टूडेंट टीचर फ्रांजिस्का न्यूमैन ने शोध के लिए दक्षिणी जर्मनी के एक स्कूल के दो छठवीं कक्षा के 54 विद्यार्थियों पर कई प्रयोग किए।

परीक्षण समूह के युवा प्रतिभागियों को अंग्रेजी शब्दावली सीखने के दौरान घर पर अपने डेस्क पर गुलाब-सुगंधित अगरबत्ती लगाने के लिए कहा गया। साथ ही रात में बिस्तर के बगल में बेडसाइड टेबल पर भी ऐसा ही करने को कहा गया।

एक अन्य प्रयोग में स्कूल में अंग्रेजी के परीक्षण (टेस्ट) के दौरान उन्हें टेबल के नजदीक धूप बत्ती लगाने को भी कहा गया। परिणामों की तुलना परीक्षण परिणामों से की गई, जिसमें एक या अधिक चरणों के दौरान किसी भी तरह की अगरबत्ती का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

न्यूमैन ने कहा, ''जब सोने और सीखने के लिए पास में अगरबत्ती का प्रयोग किया गया, तब विद्यार्थियों ने 30 प्रतिशत के साथ पढ़ाई में सफलता दिखाई।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।