ऐसे करें: सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं, दोनों हाथों को जांघों पर रखें, गहरी सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं ध्यान रहे कि इस दौरान दोनों हाथ कान से सटे हुए हों और गर्दन सीधी रहे। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान कोहनियां सीधी रखें और माथा जमीन पर छुआएं, ध्यान रहे कि कूल्हे एड़ियाें पर ही रहें।