
Litchi increases immunity
लीची गर्मियों के सीजन में आने वाला एक प्रमुख फल है। ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। लीची स्वादिष्ट फल होने के साथ ही शरीर में ऊर्जा के लिए आवश्यक स्टेरॉयड हार्मोन और हीमोग्लोबिन का निर्माण करने का काम करती है।
इम्युनिटी बढ़ाती है-
विटामिन-सी की प्रचुरता के कारण यह प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स का स्त्रोत है। ऐसे में यह तत्त्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण से बचाता है। साथ ही बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है। इस कारण स्किन चमकदार रहती है। अस्थमा से बचाव के लिए भी लीची का इस्तेमाल किया जाता है।
न्यूट्रीशन इंडेक्स
100 ग्राम लीची में 72मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। साथ ही इसमें 66 कैलौरी ऊर्जा, 5मिग्रा कैल्शियम, 10 मिग्रा मैग्नीशियम आदि विभिन्न तत्त्व होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, सी व बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, लौह जैसे खनिज लवण भी होते हैं। इसमें सैचुरेटेड फैट व सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है।
कितनी मात्रा खाएं-
ऊर्जा का सबसे बेहतर स्त्रोत है लीची। रोजाना 4-5 लीची खाई जा सकती है।
बेस्ट टाइम-
गर्मियों में लीची शरीर में तरावट बनाए रखती हैं। घर से बाहर कहीं निकल रहे हैं तो बीच-बीच में लीची खा सकते हैं। शाम को या भोजन के बाद खा सकते हैं।
ये लोग न करे सेवन -
डायबिटीज के मरीजों को इसकी कम ही मात्रा खानी चाहिए क्योंकि इसमें शुगर का स्तर ज्यादा होता है।
Published on:
4 Jun 2020, 11:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.