4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के बिना लक्षण वाले लोगों की जांच होगी

ऐसा बिना लक्षण वाले नोवल कोरोनावायरस मामलों को जानने के लिए किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 15 May 2020, 7:56 PM IST

कोरोना के बिना लक्षण वाले लोगों की जांच होगी

Patients without symptoms of corona will be screened

वुहान। चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान, जहां से पिछले साल दिसंबर में कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति हुई, वहां के उन सभी निवासियों की न्यूक्लेइक एसिड टेस्ट की जाएगी, जिनका पहले टेस्ट नहीं किया गया है। ऐसा बिना लक्षण वाले नोवल कोरोनावायरस मामलों को जानने के लिए किया जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय शहर में लगातार बिना लक्षण वाले संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया है। इससे लोगों में चिंता व्याप्त हो गई है।

शहर की सरकार की गुरुवार को एक बैठक के बाद अधिकारियों ने कहा कि बड़े पैमाने पर परीक्षण का उद्देश्य बिना लक्षण वाले मामलों की समय पर पहचान करना और उन्हें क्वारंटाइन करना है, ताकि कारखानों, व्यवसायों और स्कूलों में काम फिर से शुरू करने के लिए सुरक्षित वातावरण बन सके।

इससे पहले करीब 1 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में 30 लाख से अधिक लोगों का न्यूक्लेइक एसिड टेस्ट पूरा किया गया था। आगामी टेस्ट में उन आवासीय कंपाउंड्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां से पहले संक्रमण की सूचना मिली थी। इसके साथ ही पुरानी और घनी आबादी वाले इमारतों में भी टेस्ट किया जाएगा। टेस्टिंग एजेंसी टार्गेट एरिया में अपनी टीम भेजेंगे, न कि लोगों को अस्पताल आने के लिए कहा जाएगा।

वुहान में एक सप्ताह में कोविड-19 के छह नए पुष्ट मामले आए हैं। यहां एक महीने से भी अधिक समय से कोई मामला सामने नहीं आया था। चीन में शुक्रवार तक कोविड-19 के 82,933 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इससे अब तक 4633 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।