3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits Of Physical Activity: ओल्ड एज में गंभीर बीमारियों से बचाती है ​फिजिकल एक्टिविटी

Benefits Of Physical Activity: नियमित रूप से की गई शारीरिक गतिविधियां आपको युवा अवस्था में ही नहीं, बल्कि ओल्ड एज में भी कई बीमारियों से बचा कर रखती है। इस बात का खुलासा शोधकर्ताओं ने शारीरिक गतिविधि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 6 Feb 2020, 4:50 PM IST

Physical Activity in old age may protect you from many disease

Benefits Of Physical Activity: ओल्ड एज में गंभीर बीमारियों से बचाती है ​फिजिकल एक्टिविटी

Benefits Of Physical Activity in Hindi: नियमित रूप से की गई शारीरिक गतिविधियां आपको युवा अवस्था में ही नहीं, बल्कि ओल्ड एज में भी कई बीमारियों से बचा कर रखती है। इस बात का खुलासा शोधकर्ताओं ने शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ रहने के बीच सहसंबंध पर, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्कों के बीच किए गए शोध में किया है।

शारीरिक रूप से सक्रिय वृद्ध वयस्कों को प्रारंभिक मृत्यु, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर, फ्रैक्चर, रिकरंट फाल्स, कार्यात्मक सीमाएं, संज्ञानात्मक गिरावट, मनोभ्रंश, अल्जाइमर रोग और अवसाद होने का कम खतरा रहता है।

स्कैंडिनेवियाई जर्नल ऑफ मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स में प्रकाशित इस अध्ययन में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्कों में शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य के बीच संबंधों का आकलन करने वाले सभी अध्ययनों के निष्कर्षो को शामिल किया गया है।

शोध समीक्षा में यह भी पाया गया कि शारीरिक रूप से सक्रिय वृद्ध जीवन की बेहतर गुणवत्ता और संज्ञानात्मक कार्यप्रणाली में सुधार का अनुभव करते हैं।

शोध में वरिष्ठ लेखक कॉनर कनिंघम ने कहा की यह शोध बुढ़ापे में हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर शारीरिक गतिविधि से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालता है।हालांकि कुछ समय से हम सभी अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधि के लाभों के बारे में जानते हैं। लेकिन यह शोध इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर शारीरिक रूप से सक्रिय होने के सकारात्मक प्रभावों के उभरते सबूतों को उजागर करता है - जिनमें अवसाद, अनुभूति और मनोभ्रंश और अल्जाइमर रोग शामिल हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।