22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Body & Soul / इन आसान उपायों से आप बुढ़ापे में भी रहेंगे एकदम फिट

इन आसान उपायों से आप बुढ़ापे में भी रहेंगे एकदम फिट

बुढ़ापा आते ही डायबिटीज, गठिया, मोतियाबिंद, बीपी जैसी बीमारियां सताने लगती हैं,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 30 Nov 2018, 5:17 PM IST

these-easy-remedies-will-also-keep-you-fit-in-old-age

बुढ़ापा आते ही डायबिटीज, गठिया, मोतियाबिंद, बीपी जैसी बीमारियां सताने लगती हैं,

बुढ़ापा आते ही डायबिटीज, गठिया, मोतियाबिंद, बीपी जैसी बीमारियां सताने लगती हैं, लेकिन कुछ विशेष उपायों से इस उम्र में भी फिट रहा जा सकता है। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

खानपान पर नियंंत्रण : वृद्धावस्था में घी, तेल से बनी हुई चीजें कम खाएं। इनसे कोलेस्ट्रोल बढ़ता है, जो आगे चलकर हृदय रोगों का कारण बन सकता है।

जोड़ों में दर्द : दानामेथी या अशगंध पाउडर एक चम्मच रोजाना सुबह-शाम पानी के साथ लेने से आराम मिलता है।

आंखें : गाजर का जूस पीएं या सलाद खाएं। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण रात को भिगोकर रख दें, सुबह होने पर इसे सूती कपड़े से छान लें, इस पानी से आंखें धोएं।

ये भी जरूरी -
खाने में दूध, दही, छाछ, सलाद, अंकुरित अनाज,हरी सब्जियां, दलिया, खिचड़ी आदि शामिल करें। आंवला, हरड़, अशगंध, ब्राह्मी से बने हुए योग जैसे च्यवनप्राश, त्रिफला चूर्ण,ब्राह्मी वटी, अशगंध चूर्ण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और शरीर को फिट बनाते हैं, इन्हें डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।