जिन्हें डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या है उन्हें सप्ताह में छह दिन रोजाना करीब 30 मिनट टहलना और हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे न केवल हाई बीपी और डायबिटीज में आराम मिलता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सही रहता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे हैवी एक्सरसाइज व दौड़ लगाने से बचें। इससे बीपी अचानक बढ़ सकता है। शुगर, बीपी के मरीजों में हार्ट की समस्या ज्यादा होती है। टहलते समय सांस फूलने लगती है। ऐसे मरीज अचानक से 30 मिनट टहलना शुरू न करेंं। परेशानी बढ़ सकती है। जिनका वजन ज्यादा है और घुटनों में परेशानी है। वे भी एकदम से 30 मिनट नहीं टहल सकते हैं।