15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीज-पनीर हेल्थ के लिए फायदेमंद है या नहीं, यहां जानें

चीज-पनीर दिनभर में कितना खाना चाहिए, किसे खाना चाहिए, किसे नहीं खाना चाहिए, जान लें..

2 min read
Google source verification
cheese and paneer

cheese and paneer

सब्जियां हों या फास्ट फूड, चीज बिना सब अधूरे ही लगते हैं। खासतौर से मौजूदा दौर में कई डिशेेज में तो चीज का प्रयोग सर्वाधिक हो रहा है। हम आपको बता दें कि चीज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होता है। चीज के साथ पनीर का भी काफी पसंद किया जाता है। पनीर से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। घर हो रेस्टोरेंट, भोजन में पनीर की सब्जी की डिमांड सबसे ज्यादा है। चीज की तरह पनीर भी पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। ये दोनों चीजें हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनके नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं कि चीज और पनीर हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदेह।

प्रोटीन का स्रोत है पनीर
डाइटीशियन डॉ. अनामिका सेठी के अनुसार, पनीर से प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलता है। पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाकर तैयार किए गए फोर्टिफाइड पनीर में विटामिन ए और विटामिन डी अधिक मात्रा में होता है, जो बढ़ते बच्चों और एथलीट्स के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्भवती और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए भी पनीर उपयोगी होता है, जो लोग जल जाते हैं उन्हें भी विशेषज्ञ पनीर खाने की सलाह देते हैं। ज्यादा पनीर खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कई बार दस्त की समस्या हो सकती है, इसलिए अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो दिनभर में 20 से 50 ग्राम पनीर खा सकते हैं। किडनी के रोगी डॉक्टरी सलाह से ही खाएं।

रॉ-मिल्क चीज पर प्रतिबंध
कुछ देशों में रॉ-मिल्क यानी कच्चे दूध से बनने वाले चीज पर प्रतिबंध है। वहीं, कई देशों में स्वास्थ्य-मानकों के अनुसार, रॉ-मिल्क का उपयोग चीज में नहीं करने की सलाह दी जाती है। दरअसल डॉक्टरों का मानना है कि कच्चे दूध में जीवाणु होने की आशंका ज्यादा रहती है। जबकि पाश्च्युरीकृत दूध में बैक्टीरिया नहीं होते। लिहाजा ज्यादातर देशों में पाश्चुरीकृत दूध से बना हुआ पनीर ही इस्तेमाल किया जाता
है। हालांकि भारत में ज्यादातर पनीर गाय, भैंस के दूध से ही बनता है जो पाश्चुरीकृत करके या उबालकर ही बनाया जाता है।

पोषक तत्वों के फायदेे
प्रोटीन: शरीर की गतिविधियोंं के लिए जरूरी।
जिंक : इसमें मौजूद जिंक से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विटामिन ए : यह हृदय, आंखों और किडनी के लिए उपयोगी होता है।
विटामिन बी-12 : पनीर में मौजूद विटामिन बी-12 शरीर के तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

क्यों पीला होता है चीज?
पनीर कई बार गहरा या हल्का पीला रंग लिए होता है। ऐसा इसमें मौजूद 'अन्नाटो' की वजह से होता है। भारत में जहां गाय या भैंस के दूध से चीज बनाया जाता है, इसलिए इसमें पीलापन अधिक नहीं होता। वैसे भी पशुओं के दूध से बने चीज में पीलेपन की वजह इसमें पाया जाने वाला केरोटेनोइड पदार्थ है जो वसा के संपर्क में आने पर पीलापन देता है। अब जहां कई पशुओं के दूध में वसा यानी फैट्स की मात्रा महज 4 प्रतिशत या इससे भी कम होती है, वहीं बकरी या भेड़ जैसे मवेशी अपने दूध के साथ केरोटेनोइड तत्व ही नहीं छोड़ते। ऐसे में इनके दूध से बने चीज में पीलापन नहीं होता।

ऐसे खाएं पनीर...
पनीर को कच्चा, सलाद या सब्जी बनाकर किसी भी रूप में खाया जा सकता है, लेकिन इसकी सब्जी बनाते समय इसे ज्यादा पकाना नहीं चाहिए अन्यथा इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिसका हेल्थ के लिए कोई फायदा नहीं होगा।