6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेठ के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं महिला, नाराज बेटे ने कर दिया कांड

युवक ने गांव वालों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए गुहार लगाई थी (Angry Nephew Killed Uncle Who Got Married With His Mom) (Jharkhand News) (Bokaro News) (Gumla News)...

2 min read
Google source verification
जेठ के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं महिला, नाराज बेटे ने कर दिया कांड

जेठ के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं महिला, नाराज बेटे ने कर दिया कांड

बोकारो,गुमला: महिला के विधवा हो जाने के बाद परिवार के ही किसी आदमी के शादी करने की प्रथा देश के कई इलाकों में देखी जा सकती है। अगर यह शादी महिला की मंजूरी से हो तो कानूनी रूप से भी इसमें कोई अड़चन नहीं है। लेकिन अगर इसे लोक लाज से जोड़कर देखा जाए तो परिणाम गंभीर हो सकते है। यहां भी ऐसा ही हुआ। विधवा मां के ताऊ से शादी करने से नाराज युवक ने ताऊ की जान ले ली।

यह भी पढ़ें:Coronavirus: कोरोना संकट के बीच रेस्त्रां ने तैयार किया Mask Parottas, जानें इसकी खासियत

यह दिल दहलाने वाला मामला झारखंड के गुमला जिले से सामने आया है। जिले के लालमाटी गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप उरांव ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें:COVID-19: लाशों की अदला-बदली पर AIIMS सख्त, दो Staff के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार संदीप के पिता इंदु उरांव की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके पिता के बड़े भाई परसु उरांव ने उसकी विधवा मां से शादी कर ली। संदीप इसका लंबे समय से विरोध कर रहा था। उसने गांव वालों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए गुहार लगाई थी। इसके पीछे वह लोक लाज की बात कहता था।

यह भी पढ़ें:Vikas Dubey मामले में Priyanka Gandhi ने UP Government को घेरा, उठाई CBI जांच की मांग

गुरुवार को उसकी मां व ताउ परसु उरांव ईट भट्टे पर काम करके लौट रहे थे। संदीप ने उसकी मां से उसके जाने की जिद की। वह नहीं मानी। इसके बाद परसु उरांव ने संदीप को लौट जाने को कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया। गुस्साए संदीप ने परसु को लात—घूंसों से तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी संदीप को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...