बच्चों समेत सभी को आ रहा पसंद
मदुरै में लॉकडाउन के बाद अब कुछ-कुछ इलाकों में रेस्त्रां खुलने लगे हैं। हालांकि अभी रेस्त्रां में बैठकर खाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, लेकिन होम डिलिवरी शुरू हो गई है। पूवलिंगम कहते हैं कई लोग बिना मास्क के ही रेस्टोरेंट आ जाते हैं, उन्हें मास्क पहनाने में कभी-कभी बहस भी करनी पड़ती है। जिनके पास मास्क नहीं होता, उन्हें हम एक फ्री में देते हैं।