9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

वापस लौटे ‘पद्मावत’ के अलाउद्दीन खिलजी, लेकिन इस बार डर नहीं उन्हें देख हंस पड़ेंगे आप…

एक साल पूरा होने की खुशी में कल रणवीर सिंह ने एक फनी वीडिया सोशल मीडिया में शेयर किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 26, 2019

1 year of padmaavat ranveer singh as khilji new video on instagram

1 year of padmaavat ranveer singh as khilji new video on instagram

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh की फिल्म 'Pamaavat' को एक साल हो गया है। इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। रणवीर के इस रोल ने सभी के मन में खौफ पैदा कर दिया था। एक साल पूरा होने की खुशी में कल रणवीर सिंह ने एक फनी वीडिया सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस दौरान वह अलाउद्दीन के लुक में नजर आए। रणवीर ने जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया इंटरनेट पर तूफान आ गया। इस वीडियो को अबतक 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ये वीडिया किया है शेयर:
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा,' बुरा इंसान, अच्छा समय बताते हुए। अलाउद्दीन चिल-जी।' वीडिया में रणवीर सिंह अलाउद्दीन के रोल में नजर आ रहे हैं। अंग्रेजी गाने पर रणवीर डांस करते हुए दिख रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा है कि आॅन स्क्रीन वे चाहे कोई भी रोल प्ले करें लेकिन आॅफ स्क्रीन वह हमेशा मस्ती भरे अंदाज में ही रहते हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के रोल में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं दूसरी ओर साल के आखिर में उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी रचाकर तहलका मचा दिया था।

बता दें कि रणवीर सिंह अब 'गली बॉय' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वे रैपर के रोल में हैं। 'गली बॉय' में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।