
Tik Tok star बनने की चाहत में 10 साल की बच्ची ने किया सुसाइड, बाथरुम में पाइप से लटकर फंदे से लटकी मासूम
पक्का बाग में Tik Tok star बनने की इच्छुक दस साल की मासूम बच्ची ने घर के बाथरूम में लगी पाइप से गले में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शरीर पर टैटू बनाने, फैशन करने के साथ चंचलता की वजह से उसे कई बार मां-बाप से डांट पड़ती थी। बुधवार को भी मां की डांट पड़ी तो रात तकरीबन पौने 10 बजे उसने जान दे दी।
परिवार को जैसे ही इसका पता चला वे उसे पहले गुरुनानक मिशन अस्पताल ले गए। हालात नाजुक होने पर उसे दोआबा अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
पुलिस को घटना का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त संस्कार के लिए बच्ची को नहलाया जा रहा था। पुलिस ने बच्ची की लाश को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इलाके के लोगों का कहना है कि बच्ची बहुत चंचल थी। घर में भी वो हर वक्त अपने Tik Tok Video बनाती रहती थी। इसके लिए वो फैशन भी खूब करती।
मौत से पहले भी उसके हाथ में टैटू बने हुए थे। यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसने Tik Tok पर खुदकुशी के नाटक का Video देखा हो और उसी तरह करने के चक्कर में गले में फंदा डाला, लेकिन पैर फिसलने से फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई।
Published on:
03 Jan 2020 03:32 pm
