
IPS मनोज शर्मा के 8 गुरूमंत्र
12 वीं फेल फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का रोल निभाया नहीं बल्कि जीया है। मनोज शर्मा एक्टर के फैन हो गए हैं। विक्रांत मैसी मनोज शर्मा को बड़ा भाई मानते हैं जो वह पहले भी अपने पोस्ट में कह चुके हैं। पर हम आपको मनोज शर्मा का वो 8 शब्दों वाला गुरूमंत्रा बताएंगे जिससे प्रेरित होकर विक्रांत ने इस फिल्म को किया।
12वीं फेल में ऐसा था विक्रांत का किरदार
बता दें, 12वीं फेल में दिखाया गया है कि कैसे मनोज शर्मा ने अपनी सफलता के बीच आर्थिक तंगी को भी नहीं आने दिया और अपने चौथे प्रायस में UPSC परीक्षा पास की। विक्रांत मैसी ने फिल्म की रिलीज के बाद मनोज शर्मा के लिए एक नोट लिखा था उन्होंने लिखा, 'हमें कभी-कभार ही कोई ऐसा मिलता है, जो कहता हैं और वो करके भी दिखाता हैं। वे असफलता या सफलता के बाद भी अपने पांव जमीन पर जमाए रखते हैं। उनके सिर उठे रहते हैं, दिल सही जगह पर रहता है. मेरी खुशकिस्मती है कि मैं आपसे मिला।
विक्रांत मैसी ने कहा, 'आपका 8 शब्दों का गुरूमंत्र मुझे अभी भी याद है। 'दुनिया को अपने कर्मों से बेहतर बनाने की आपकी जिद, मैं हमेशा याद रखूंगा। इससे मुझे जो प्रेरणा मिली है उसे मैं शब्दों मे बयां नहीं कर सकता। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं किसी दिन आपको गर्व का एहसास कराऊंगा।'
IPS मनोज शर्मा हुए विक्रांत के मुरीद
इसी पर मनोज शर्मा ने कहा तुम्हारें बारे में मुझे 2 बाते बेहद पसंद आई। एक, तुम एक बेहतरीन इंसान हो। बहुत सच्चे इंसान, मेरे लिए छोटे भाई जैसे हो। दूसरी बात, तुमने तरह से मनोज को जीया है उसे अंदर तक समझा है और फिर उस पर्दे पर उतारा है वह वाकई काबिले तारिफ है। इन वजहों से मैं तुम्हारा और सम्मान करने लगा हूं। तुम हमेशा जीवन की ऊंचाइयां छूते रहो।
Published on:
11 Jan 2024 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
