10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जोधा अकबर’ के 15 साल पूरे, ऋतिक रोशन से लेकर आशुतोष गोवारिकर ने कही ये बात

15 Years of Jodhaa Akbar: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोश की पीरयड ड्राम फिल्म 'जोधा अकबर' को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर ने जश्न मनाते हुए फिल्म के कुछ पार्ट का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ-साथ ऋतिक ने डायरेक्टर आशुतोष को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 18, 2023

15 Years of Jodhaa Akbar: AGPPL celebrates the journey of eternal romance

15 Years of Jodhaa Akbar: AGPPL celebrates the journey of eternal romance

15 Years of Jodhaa Akbar: ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'जोधा अकबर' ने को 15 साल हो गए है। फिल्म के डेढ़ दशक पूरा होने पर एक्टर से लेकर निर्देशक तक इसका जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। निर्देश आशुतोष गोवारिकर सहित फिल्म से जुड़े कलाकार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के 15 साल पूरा होने पर इस ऐतिहासिक फिल्म के कुछ पार्ट का एक वीडियो तैयार किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म की 15वां साल पूरा होने पर बधाई देते हुए फिल्म में ऋतिक की शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई। फिल्म में एश्वर्या राय ने जोधा का रोल प्ले किया था। फिल्म में ऋतिक-एश्वर्या की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।


अकबर और राजपूत राजकुमारी के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी


इस फिल्म में ऋतिक ने शहंशाह अकबर, जो बेहद ताकतवर होने के साथ संवेदनशील थे और जिन्हें लोग पूजते भी थे, का रोल निभाया था। फिल्म में अपने इस किरदार के साथ एक्टर ने ऐसी छाप छोड़ी की आज भी लोग इसे भुला नही पाए है। 2008 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक राजपूत राजकुमारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने राज्य की भलाई के लिए एक मुगल सम्राट से शादी करने के लिए बाध्य है। राजकुमारी ऐसा करना चुनती है लेकिन अपने नियमों और शर्तों पर। आखीरी में सम्राट राजकुमारी को अपनेने प्यार और स्नेह से जीत लेता है।

यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ जो ऋतिक रोशन को देखते ही पागलों की तरह रोने लगी थीं करीना कपूर? जानें पूरा किस्सा


फिल्म के 15 साल होने पर मनाया जा रहा जश्न


जोधा अकबर के 15 साल पूरे होने पर प्यार, सम्मान और रॉयल्टी के प्रतीक का जश्न मनाते हुए, AGPPL ने एक विशेष वीडियो शेयर करने के साथ जोधा अकबर के सार को रीकैप पेश किया है। AGPPL ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "जोधा और अकबर का प्यार एक पुरुष और महिला, पति और पत्नी के बीच आपसी सम्मान, सहिष्णुता और खुले विचारों के प्रतीक के रूप में युगों से चमक रहा है। आज हमें गर्व है कि हमारी फिल्म ने यात्रा के 15 साल को पूरा कर लिया है। इस पर हम जश्न मना रहे हैं। यह अनोखी प्रेम कहानी आज भी सिल्वर स्क्रीन पर चमक रही है।"


ऋतिक रोशन ने फिल्म का जश्न मनाते हुए डायरेक्टर को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं


संयोग से जिस दिन जोधा अकबर रिलीड हुई थी, उसी दिन निर्देशक और निर्माता आशुतोष गोवारीकर का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस मौके पर फिल्म के लीड स्टार एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म की कुछ झलकियों के साथ फिल्म के निर्देश आशुतोष को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। ऋतिक रोशन ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे आशुतोष गोवारिकर, जोधाअकबर का हिस्सा बनाने और इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। आपके निर्देशन और मेरे अविश्वसनीय सह-कलाकारों को हमेशा याद किया जाएगा। #15yearsOfJodhaaAkbar।"


दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए आशुतोष गोवारिकर


बता दें, ऋतिक रोश की जोधा अकबर 6 हफ्ते तक सिनेमाघरों में सफलापूर्वक चलने वाली कुछ चुनिंदा फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को न सिर्फ कमर्शियल सक्सेस मिली बल्कि ये क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म भी है, जिसके कुछ आइकोनिक सीन्स को आज भी याद किया जाता है। वहीं, हाल ही में, आशुतोष गोवारिकर और एजीपीपीएल ने अपने प्रोडक्शन टूलीदास जूनियर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है, जो लगान के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद फिल्म निर्माता का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है।

यह भी पढ़ें: क्या अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते में आ चुकी है खटास? वीडियो में पति गुस्से से घूरती दिखीं ऐश