4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SONU KE TITU KI SWEETY: इन 4 कारणों से आप देख सकते ये फिल्म!

काफी समय से बॉलीवुड में कॉमेडी जोनर की फिल्म रिलीज नही हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 23 Feb 2018, 10:29 AM IST

4 REASONS TO WATCH SONU KE TITU KI SWEETY

4 REASONS TO WATCH SONU KE TITU KI SWEETY

पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'अय्यारी' और 'ब्लैक पैंथर' के बाद इस हफ्ते निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' रिलीज होने जा रही है। फिल्म का जोनर कॉमेडी है। काफी समय से बॉलीवुड में इस जोनर की फिल्म रिलीज नही हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाएगी। चलिए आपको हम बताते है फिल्म देखने के 4 कारण-

स्टारकास्ट- निर्देशक लव रंजन एक बार फिर से फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की स्टार कास्ट के साथ वापस आ रहे हैं। फिल्म में हमेशा की तरह इस बार भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाली नोंक-झोंक और इमोशनल ड्रामा तो होगा ही। बता दें कि फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

जोनर- फिल्म कॉमेडी जोनर की फिल्म है। काफी लंबे समय से इस जोनर की फिल्म बॉलीवुड से नदारद है। पिछले हफ्ते की ही बात करे तो बॉक्स ऑफिस पर अय्यारी और ब्लैक पैंथर फिल्म रिलीज हुई थी और उससे भी पहले पैडमैन और पद्मावत है।

युवाओं पर आधारित फिल्म- फिल्म की मेंकिग खास तौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर की गई है। साथ ही इस बार लव ट्रायंगल भी देखने को मिलेगा। गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के बीच के नोंक-झोंक के साथ ही गर्लफ्रेंड को लेकर दो दोस्तों के बीच की तकरार को भी पेश किया गया है।

डायलॉग्स-प्यार ? का पंचनामा फिल्म में जबरदस्त डायलॉग रहे हैं। खास तौर पर कार्तिक आर्यन के भड़ास में बोले गए वो लंबे- लंब डायलॉग जिसने सभी के दिल जीत लिए थे। ट्रेलर में भी कुछ इसी तरह के डायलॉग देखने को मिले हैं।

इन सभी कारणों की वजह से कहा जा सकता है कि अगर आप कॉमेडी फिल्म देखना चाहते है तो ये फिल्म देख सकते हैं। उम्मीद है कि प्यार का पंचनामा की तरह ही ये फिल्म भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी। फिलहाल दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन