5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में पहने ऐसे कपड़े, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बन गया नया फैशन

पिछले कुछ वर्षों से एक्ट्रेसेस ने अब अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट न रखते हुए फैंस के साथ इसकी जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बम्प को छिपाने की कोशिश करने की बजाय ट्रेंडी आउटफिट्स में फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। एक्ट्रेसेस के ये प्रेग्नेंसी आउटफिट्स अन्य प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नया फैशन जैसा बन गया है।

3 min read
Google source verification
,

,

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अब एक्ट्रेसेस प्रेग्नेंसी की जानकारी, फोटोज और वीडियोज शेयर करने में जरा भी नहीं हिचकती हैं। एक्ट्रेसेस के प्रेग्नेंसी के खूबसूरत अहसास को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करने से अब फैंस में भी इसे लेकर एक्साइटमेंट जागा है। साथ ही एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान डिजाइनर और ट्रेंडी आउटफिट भी अब फैशन का हिस्सा बनते जा रहे हैं। ऐसे में आइए देखते हैं किन एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में पहने जाने वाले आउटफिट्स को फैशन से जोड़ा है—

समीरा रेड्डी

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान अंडरवाटर फोटोशूट करवाया था। समीरा ने इस दौरान लाइम और ओरेंज कलर के दुपट्टे के साथ बिकिनी में खूबसूरत पोज दिए थे। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था,'हर साइज में अपनी बॉडी का सम्मान कीजिए।

एमी जैक्सन

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने बेबी शॉवर में एक्वा ब्ल्यू कलर का आफ शोल्डर गाउन पहना था। इस गाउन में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस गाउन में एक्ट्रेस डिज्नी वर्ल्ड की किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने सलमान के जन्मदिन को अपनी डिलिवरी की डेट डिसाइड की थी। यह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी थी। इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर करते समय उन्होंने लॉन्ग साइज गाउन पहना था। इस गाउन में वह बिंदास नजर आ रही थीं।

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में योगासन करती दिखीं Kareena Kapoor Khan, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो और फोटो हुए वायरल

सुरवीन चावला

सुरवीन चावला ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खूबसूरत बेल स्लीवड गाउन पहना था। रॉयल ब्ल्यू कलर का ये डीप नेक गाउन उन पर खूब फब रहा था। सुरवीन ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इसी तरह के ब्यूटीफूल आउटफिट्स में बेबी बम्प को फ्लॉन्ट किया था।

यह भी पढ़ें : आखिरी महीने के प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने ट्रेड मिल पर लगाई दौड़, वीडियो हुआ वायरल

कल्कि कोचलिन

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी पर येलो कलर की मोनोकोनी में फोटोशूट करवाया था। सोशल मीडिया पर शेयर अपनी इस फोटो में कल्कि च्युइंग गम फुलाती नजर आई थीं। इस अंदाज ने फोटो को और भी क्यूट बना दिया था। एक्ट्रेस इसी तरह से अन्य प्रेग्नेंसी आउटफिट में फोटोज शेयर किए थे।