
मुंबई। पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में बिना मेकअप वाली फोटोज शेयर करने का चलन बढ़ा है। इसे एक्ट्रेसेस का आत्मविश्वास ही कहा जाएगा कि वे इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हैं कि फैंस उनके बिना मेकअप देख क्या कहेंगे। एक आम महिला की तरह एक्ट्रेस भी अपनी आम जिंदगी वाले लुक को फ्लॉन्ट करने में अब परहेज नहीं करती हैं। हालांकि एक्ट्रेसेस के डाइट प्लान, वर्कआउट, योगा और स्कीन को हैल्दी रखने वाले उपायों के चलते बिना मेकअप में भी खूबसूरत लगती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
( Photo Credit : instagram/priyankachopra/ )
प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो बिना मेकअप ही फोटोशूट और पोस्टर्स के लिए फोटोज क्लिक करवा लेती हैं। ट्रोल्स की परवाह किए बिना एक्ट्रेस वही करती हैं, जो उनको अच्छा लगता है। एक्ट्रेस बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। इसका प्रमाण उनके सोशल मीडिया पर शेयर उनकी बिना मेकअप वाली फोटोज हैं।
काजोल
( Photo Credit : instagram/kajol/ )
एक्ट्रेस काजोल अपने दिल की बात को झट से बोल देने के लिए जानी जाती हैं। कई इंटरव्यू में उनका ये नेचर आसानी से नोटिस में आ जाता है। काजोल को बिना मेकअप देखना कोई बड़ी बात नहीं है। वह अक्सर बिना मेकअप के बाहर आती जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी फोटोज आसानी से देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस के खुशमिजाज नेचर और मिनिमम मेकअप का मिश्रण उनके फैंस को पसंद आता है।
आलिया भट्ट
( Photo Credit : instagram/aliaabhatt/ )
आलिया भट्ट अपने सोशल मीडिया पर बिना मेकअप के फोटोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनकी आकर्षक मुस्कान और चमकती त्वचा से उनके लुक में कोई खास अंतर नजर नहीं आता है। स्क्रीन पर भी आलिया बहुत ज्यादा डार्क मेकअप का उपयोग नहीं करती हैं।
करीना कपूर
( Photo Credit : instagram/kareenakapoorkhan/ )
करीना कपूर अपनी बिना मेकअप वाली फोटोज बड़े आत्मविश्वास से शेयर करती हैं। कई बार उनकी बिना मेकअप वाली फोटोज को लेकर ट्रोलिंग भी होती है, हालांकि एक्ट्रेस को ऐसी ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह अक्सर नो फिल्टर वाली फोटोज शेयर करती हैं।
कैटरीना कैफ
( Photo Credit : instagram/katrinakaif/ )
कैटरीना कैफ को बहुत कम मौकों पर बहुत ज्यादा मेकअप के साथ देखा जाता है। आमतौर वह मिनिमम मेकअप के साथ ही नजर आती हैं। यही कारण है कि उनकी आम जिंदगी की बिना मेकअप वाली फोटोज भी बेहद खूबसूरत आती हैं। अक्सर वर्कआउट के बाद भी फोटोज शेयर करती हैं।
Published on:
06 Jun 2021 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
