सोशल मीडिया पर निया का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। निया के फैंस ही नहीं बल्कि टीवी के कई स्टार्स भी निया के इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं रख रहे हैं। निया की पोस्ट पर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने कमेंट करते हुए 'हाई फाइव' का इमोजी पोस्ट किया हैं। वहीं एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला ने कमेंट करते हुए कहा कि 'हमारे अंदर की जो खूबसूरती है, उसे बाहर के झूठे की जरूरत नहीं है। आप अंदर खूबसूरत हैं इसलिए हमेशा खूबसूरत दिखो, आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।'