5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेक ओबेरॉय से लेकर अनुराग कश्यप तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने लिया दिग्गजों से पंगा, करियर का हुआ नुकसान

बॉलीवुड में कई कलाकार जाने-अनजाने दिग्गजों से उलझे और उसका खामियाजा भी भुगता। रिपोर्ट्स के अनुसार बड़े कलाकारों से टकराकर अपना प्रोफेशनल नुकसान करवाने वालों में विवेक ओबेरॉय, अरिजीत सिंह, अनुराग कश्यप और तुनश्री दत्ता जैसे नाम शामिल हैं।
3 min read
Google source verification
big_stars_fights_.png

मुंबई। बॉलीवुड में बने रहने के लिए कलाकारों को कई जतन करने पड़ते हैं। इसके बावजूद कई बार कलाकार खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाते और दिग्गजों से उलझ जाते हैं। जानबूझकर हो या अनजाने में, नुकसान हमेशा उभरते और पैर जमाने की कोशिश कर रहे एक्टर्स का होता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किन कलाकारों ने बॉलीवुड के दिग्गजों से जाने-अनजाने में पंगा लिया और अपने करियर को नुकसान पहुंचाया।

विवेक ओबेरॉय— सलमान खान

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 में एक प्रेस कांफ्रेंस कर सलमान खान पर धमकाने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि उस समय विवेक, सलमान की कथित एक्स ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे। इसके बाद न तो उन्हें बड़ी मूवीज में देखा गया और न ही शोज में। विवेक का ठीक-ठाक चल रहा करियर अचानक ठप हो गया। कई साल बाद विवेक ने खुद स्वीकार किया कि जो उन्होंने किया वह नहीं होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार्स हैं सनी देओल के दुश्मन, शाहरुख खान पर जींस फाड़कर निकाला था गुस्सा

अरिजीत सिंह — सलमान खान

सिंगर अरिजीत सिंह ने साल 2014 के स्टार गिल्ड अवॉर्डर्स में सलमान को स्टेज पर आकर कह दिया था कि उन्हें लोगों ने बोर कर दिया इसलिए वे सीट पर उंघ रहे थे। ये बात सलमान को पसंद नहीं आई और वे स्टेज पर ही अरिजीत को नीचा दिखाने लगे। इसके बाद अरिजीत के गाए 'किक' मूवी के गाने को मीत ब्रदर्स ने हटा दिया। संगीतकार प्रीतम ने 'बजरंगी भाईजान' में उनकी आवाज का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसा ही 'सुल्तान' में हुआ। इसके बाद अरिजीत ने सार्वजनिक रूप से सलमान से माफी मांगी। सलमान से पंगा लेने के चक्कर में सिंगर को खासा नुकसान हुआ। हालांकि अब वापस उनकी गाड़ी पटरी पर लौट आई है।

तनुश्री दत्ता— नाना पाटेकर

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने साल 2008 में 'होर्न ओके प्लीज' मूवी के सेट पर नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। एक प्रेस कांफ्रेस में तनुश्री ने कहा कि गणेश आचार्य उनके करियर को खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं। 2018 में उन्होंने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि इसके बाद उन्हें अब तक मूवीज में देखा नहीं गया। तनुश्री पिछले लम्बे समय से देश से बाहर रह रही हैंं। कहा जाता है कि धमकियों से तंग आकर एक्ट्रेस ने मुंबई छोड़ दी। हालांकि वह कई मौकों पर मुंबई आती हैं, लेकिन रहती विदेश ही हैं।

यह भी पढ़ें : सलमान खान के बाद अब केआरके ने लिया रणबीर कपूर से पंगा, कैरेक्टर को लेकर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत— करण जौहर—सलमान खान

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद आरोप लगाए जाने लगे कि उनके लिखाफ कुछ बॉलीवुड दिग्गजों ने साजिश की और उनको आगे नहीं बढ़ने दिया गया। सुशांत के जिम पार्टनर सुनील शुक्ला ने इस बारे में कहा था कि करण जौहर और सलमान खान ने सुशांत को फिल्में न मिलें, ऐसी योजना बनाई। करण ने अपनी फिल्म 'ड्राइव' पूरी न होने तक सुशांत को किसी अन्य मूवी में काम नहीं करने दिया जबकि जैकलीन को 'रेस 3' करने की अनुमति दे दी।

अनुराग कश्यप — सलमान खान

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने नेहा धूपिया के टॉक शो पर कहा था कि सलमान खान के कारण उन्हें कई फिल्में खोनी पड़ीं। ये वाकया 'तेरे नाम' से शुरू हुआ। अनुराग ने कहा था,'प्रोजेक्ट में बहुत सारे बदलाव हो रहे थे, स्क्रिप्ट कई बार बदल दी गई। बाद में निर्माता बदल गए और मुझे पता लगा कि अब सलमान खान हीरो हैं। निर्माताओं ने इस मूवी का निर्देशन करने को कहा। चूंकि फिल्म का हीरो आगरा, मथुरा से संबंधित था और मैं खुद यूपी से हूं, तो मुझे सलमान इस रोल के लिए फिट नहीं लगे। इसके बावजूद मैंने सलमान को इस रोल में फिट करने की कोशिश की और छाती पर बाल उगाने की सलाह दी।