25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सालभर भी नहीं टिकी इन बॉलीवुड सितारों की शादियां, इतने करीब आकर क्यों टुटी ये जोड़िया

फिल्म इंडस्ट्री जितनी चकाचौंध से भरी हुई है उतनी ही अंदर से अंधेरे से भरी है, बाहर से दिखने वाली सारी चमक अंदर से कितनी फीकी है यह तो सिर्फ खुद वह शख्स जानता है जो इसका शिकार हुआ है। ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके अफेयर्स ने तो खूब सुर्खियां बटौरी लेकिन इनकी शादी कामयाब नहीं हो पाई। यहां रिश्ते जुड़ना और टूटना आम बात हैं। शादी के एक साल के अंदर ही इन स्टार्स का तलाक हो गया। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक, न जाने कितने ही ऐसे किस्से इंडस्ट्री ने देखे हैं जिनको लोग आज भी समय-समय पर दोहराते रहते हैं।

3 min read
Google source verification
सालभर भी नहीं टिकी इन बॉलीवुड सितारों की शादियां, इतने करीब आकर क्यों टुटी ये जोड़िया

सालभर भी नहीं टिकी इन बॉलीवुड सितारों की शादियां, इतने करीब आकर क्यों टुटी ये जोड़िया

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब शादी की बात हो, तो वो मीडिया के लिए सबसे बड़ी खबर बन जाती है क्योंकि हर फैन्स अपने चाहेते कलाकार के बारें में जानने की कोशिश करते हैं। इस इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ीयां हैं जिन्होंने एक बार शादी करके जीवनभर उनका साथ निभाया हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, शाहरुख खान-गौरी खान जैसे कई नाम शामिल हैं। दूसरी तरफ कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिनकी शादी एक साल भी नहीं चल पाई। इस कारण से पहली एनिवर्सरी भी नहीं मना पाए। आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी ही सबसे कम चली शादियों के बारे में..

रेखा और मुकेश अग्रवाल

एक्ट्रेस जितना अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहीं, उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। साल 1990 में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हुई, डेटिंग भी की और प्यार परवान भी चढ़ा। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों को अहसास हुआ कि दोनों के नेचर अलग-अलग हैं। मुकेश को ग्लैमरस लाइफ पसंद थी जबकि रेखा ग्लैमरस लाइफ से उब चुकी थी। दोनों के बीच ये अंतर बढ़ता गया। मुकेश और रेखा ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। आखिरकार 2 अक्टूबर, 1990 को बिजनेस में घाटे और अन्य शारीरिक परेशानियों से जूझते हुए मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इस तरह से यह शादी महज 7 महीने ही रह पाई।

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले करण सिंह ग्रोवर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम से शादी की। आश्चर्यजनक रूप से उनकी शादी महज 10 महीने में ही टूट गई। कहा जाता है कि शादी टूटने की वजह करण के विवाह होने के बावजूद अफेयर थे। हालांकि अब करण सिंह और बिपाशा बसु विवाह बंधन में बंधे हुए हैं।

मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से 25 जनवरी, 2017 को शादी की थी। मुंबई में ये भव्य शादी सम्पन्न हुई। हालांकि शादी के महज 6 महीने बाद ही मंदाना ने गौरव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा दिया। कहा जाता है कि मंदाना के ससुरालवाले उनके फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे।

यह भी पढ़ें : संजय दत्त-रेखा की शादी की खबर सुन टूट गए थे सुनील दत्त, एक्ट्रेस को दी थी बेटे से दूर रहने की हिदायत

पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा

एक्टर पुलकित सम्राट ने सलमान खान की राखी सिस्टर श्वेता रोहिरा से नवंबर 2014 में शादी की थी। हालांकि इनकी शादी सिर्फ 11 महीने ही चल पाई और साल 2015 में इनका आधिकारिक तलाक हो गया। पुलकित का नाम उस दौरान एक्ट्रेस यामी गौतम से जोड़ा गया, लेकिन बाद में दोनों ने साफ कर दिया कि दोनों महज फ्रेंड्स हैं। इसके बाद पुलकित एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट करने लगे। दोनों को कई मौकों पर प्यार जताते स्पॉट किया जा चुका है। श्वेता से अपनी शादी टूटने को लेकर पुलकित का कहना था कि हम दोनों से अपना जीवनसाथी चुनने में गलती हुई। रिलेशन टूटने के लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा। कहीं न कहीं हम दोनों से ही कोई गलती हुई होगी। कोई भी तीसरा व्यक्ति हमारे रिलेशन को प्रभावित नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें : रेखा क्यों भरती हैं अपनी मांग में सिंदूर? एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

सारा खान और अली मर्चेंट

सारा खान और अली मर्चेंट ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 4 में शादी की। साल 2010 के अंत में उन्होंने निकाह भी किया। हालांकि सारा ने महज दो महीने में ही समझ लिया कि उनकी शादी टिक नहीं पाएगी। दो महीने बाद दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया। हालांकि तलाक लेने के कारण अलग-अलग गिनाए।