
Rekha
नई दिल्ली | बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन उनकी खूबसूरती के दीवाने लाखों लोग हैं। रेखा आज भी जिस इवेंट में पहुंचती हैं वहां चार चांद लग जाते हैं। 66 साल में भी वो बेहद ही जवां दिखाई देती हैं। रेखा का स्टाइल और मेकअप सबसे अलग नजर आता है। जिसमें उनका सिंदूर लगाना कई बार सवालों के घेरे में रहा है। लोगों के मन में हमेशा ये सवाल उठता रहा कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी जब पहली बार रेखा को सिंदूर लगाए लोगों ने देखा था तो हैरत में पड़ गए थे। कहा ये भी गया कि रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरा है। हालांकि रेखा ने खुद इस बात से पर्दा उठाया था कि वो अपनी मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं?
सिंदूर देखकर घबरा गई थीं जया बच्चन
साल 1980 में सबसे पहले रेखा सिंदूर लगाकर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थी। रेखा की मांग में सिंदूर देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वहां अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची जया बच्चन भी घबरा गई थीं। ये वही दौर था जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें उड़ रही थीं। उस दिन ऋषि-नीतू से ज्यादा रेखा ने लाइमलाइट बंटोरी थी। कई लोग इस तरह की बातें भी कर रहे थे कि कहीं अमिताभ ने रेखा से शादी तो नहीं कर ली? जया के मन में भी डर था कि कहीं वाकई लोगों का कहना सच ना साबित हो जाए।
रेखा ने बताया क्यों लगाती हैं सिंदूर?
हालांकि रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब दिया था कि वो मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं। उन्होंने बताया था कि वो किसी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में नहीं भरती हैं बल्कि फैशन के तौर पर उसे लगाती हैं। रेखा ने कहा था कि उनपर सिंदूर बहुत अच्छा लगता है, उनके मेकअप के साथ सूट करता है। इसलिए वो इसे लगाना पसंद करती हैं। रेखा ने अपनी तरफ से सफाई में ये कहा था लेकिन बातें फिर भी कई बनती रही हैं। ऐसा भी कहा जाता रहा कि रेखा, संजय दत्त से बेइंताह प्यार करने लगी थीं। दोनों ने शादी की थी। संजय के नाम का ही सिंदूर रेखा मांग में भरती हैं। अब असल सच क्या है इसपर कह पाना बेहद मुश्किल है।
विनोद मेहरा से शादी बना रहा मिस्ट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा ने विनोद मेहरा से मंदिर में चुपके से शादी की थी। लेकिन जब विनोद पत्नी रेखा को घर लेकर पहुंचे तो उनकी मां ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। विनोद की मां को रेखा बिल्कुल भी नहीं पसंद थीं। यहां तक कि वो रेखा को मारने के लिए हाथ में चप्पल लेकर उनके पीछे भागी थीं। घर में लड़ाई बढ़ती देख रेखा ने विनोद का घर छोड़ दिया था। हालांकि बाद में विनोद ने रेखा से घर वापस आने को कहा लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। रेखा बेहद डर गई थीं।
रेखा ने शादी से किया था इंकार
विनोद और रेखा की शादी की पुष्टि आज भी नहीं हुई है। रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में इस बात से साफ इंकार किया था कि उनकी शादी कभी विनोद मेहरा से हुई थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, विनोद मेहरा की तीन शादियां ही हुईं। विनोद ने 1987 में किरण से शादी की लेकिन उसके दो साल बाद ही 1990 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Updated on:
24 Sep 2021, 3:41 PM IST
Published on:
24 Mar 2021, 9:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.