
,
मुंबई। फैंस अपने चहेते स्टार्स को फिल्मों में उनके किरदारों के चलते पसंद करने लगते हैं। मूवीज में जिन को-स्टार्स के साथ वे कपल के रूप में नजर आते हैं, फैंस उनको भी आइडल मानने लगते हैं। हालांकि बॉलीवुड मूवीज के कुछ फेमस कपल्स ऐसे हैं, जिन्हें बाद की फिल्मों में भाई-बहन का रोल निभाते देखा गया। भले ही एक्टर्स के लिए महज वह एक रोल होता है, लेकिन फैंस के लिए इसे पचाना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं किन रोमांटिक कपल्स ने अन्य मूवीज में निभाया भाई-बहन का किरदार—
1. तुषार कपूर और करीना कपूर
तुषार कपूर ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' में करीना कपूर के साथ रोमांस किया था। फिर 'गोलमाल रिटर्न' में दोनों भाई—बहन बने नजर आए। हालांकि 'गोलमाल रिटर्न' ज्यादा सफल फिल्म साबित हुई।
2. शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने कई रोमांटिक रोल किए हैं। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया गया। हालांकि साल 2000 में फिल्म 'जोश' में वे भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अफसोस भी जताया था कि दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का उन्हें भाई बनना पड़ा।
3. अक्षय कुमार और जूही चावला
फिल्म 'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार और जूही चावला रोमांटिक कपल बने नजर आए थे। फैंस ने इस जोड़ी का खूब पसंद भी किया था। बाद में ये दोनों 'एक रिश्ता: द बॉन्ड आफ लव' मूवी में भाई-बहन के किरदार में नजर आए।
4. दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में अर्जुन रामपाल की लवर का रोल निभाया था। हालांकि बाद में, 'हाउसफुल' मूवी में दोनों भाई और बहन के किरदार में नजर आए।
5. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी
कम ही लोगों को पता होगा कि स्क्रीन पर प्यारे रोमांटिक कपल के रूप में फेमस अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने 1973 में आई फिल्म 'गहरी चाल' में भाई-बहन का रोल निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री 'वीर जारा', 'देश प्रेमी और 'बागबान' में देखने को मिली थी।
6. प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह
प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की लव केमिस्ट्री फिल्म 'गुंडे' और 'बाजीराव मस्तानी' में देखने को मिली। हालांकि दोनों को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भाई-बहन के रोल में देखा गया।
Published on:
03 Aug 2021 09:04 pm
