पिछले साल लग गई थी स्टूडियो में आग:
दो एकड़ में बने स्टूडियो में पिछले साल आग लग गई थी। इस दौरान इसके कुछ हिस्से बुरी तरह जल गए थे। राजकपूर 90 फीसदी फिल्में इसी स्टूडियो में बनाते थे। आरके बैनर के तहत बनी फिल्मों में'आग','बरसात','आवारा','श्री 420','जिस देश में गंगा बहती है','मेरा नाम जोकर','बॉबी','सत्यम शिव सुंदरम','राम तेरी गंगा मैली'आदि शामिल हैं। आरके बैनर तले बनी आखिरी फिल्म'आ अब लौट चलें'थीं, जिसे ऋषि कपूर ने निर्देशित किया था।