
नई दिल्ली। महाशिवरात्री एक ऐसा पर्व है जो भारत में ही नही देश विदेश के लोग भी इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाते है। शिव भक्ति की बात करे तो हमारे देशमें तो लोग पत्थर में भी भगवान की छवि खोज लेते है। जिस तरह से एक किरदार में हर किसी को भगवान की छवि ही नजर आती है जब वो भगवान शिव की भूमिका में नजर आते हैं। आज हम बात कर रहे है उन किरदार के बारे में जो जिन्होनें भगवान शिव का किरदार निभाकर लोगो के दिलों में भगवान की छवि बना ली। और वो लोग इस किरदार से ही अमर हो गए।
विजय कवीश
विजय कवीश ये वो एक्टर हैं जिन्होनें ने रामानंद सागर के द्वारा बनाई गई रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस शो का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। जिसे 1986 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। लोग इस सीरियल को देखने के लिये हर काम छोड़कर भगवान की महिमा में डूब जाते थे।
मोहित रैना(Mohit Raina)
छोटे पर्दे पर चलने वाला शो देवों के देव महादेव के मोहित रैना को भला कोई कैसे भूल सकता है। मोहित रैना वो एक्टर है जिसनें लोगो के दिलों में भगवान शिव की छवि ही बना ली है। इन्होनें शिव का रोल निभाकर एक अलग जगह बनाई है।
मलखान सिंह
आजकल टीवी पर आ रहा सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में ऐक्टर मलखान सिंह भगवान शिव का रोल निभा रहे है जिनको देख हर कोई उन्हें इस अवतार में पसंद भी कर रहा है।
मुकेश सोलंकी
मुकेश सोलंकी, शो 'गणेश लीला' में शिव का किरदार निभाते नजर आए थे. इससे उनके अच्छी खासी पहचान मिली।
हिमांशु सोनी
एक्टर हिमांशु सीरियल 'नीली छतरी वाले' में शिवाय का किरदार निभाते नजर आए थे।
समर जय सिंह
90 के दशक में दूरदर्शन पर चलने वाले सीरियल 'ओम नम: शिवाय' को कोई नही भूला होगा। इसमें एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। जिसे लोग काफी पसंद करते थे। इसी शो के चलते यह एक्टर शिव नाम से घर घर की पहचान बना।
Published on:
21 Feb 2020 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
