23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ही-मैन धर्मेंद्र ने बताई कोरोना वायरस फैलने की असल वजह, शेयर किया वीडियो हुआ वायरल

ही-मैन धर्मेंद्र ने बताई कोरोना वायरस फैलने की असल वजह, शेयर किया वीडियो हुआ वायरल

मशूहर अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर वीडियो शेयर खुलासा किया कि दुनियाभर में कोरोना वायरस क्यों फैल रहा है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Apr 2020, 6:28 PM IST

dharmendra

dharmendra

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही-मैन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र Dharmendra लंबे समय से लाइमलाइट भरी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। इन वे अपने फॉर्म हाउस में फल सब्जी उगाने में व्यस्त हैं। हालांकि, वे सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़े रहने के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही धर्मेंद्र ने कोरोना वायरस पर भी अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

Dharmendra

इस वीडियो में उन्होंने कोरोना वायरस के फैलने का कारण भी बताया है। धर्मेंद्र dharmendra वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'एक नेक इंसान होकर जिंदगी को जीयो, मालिक आपकी हर मुराद पूरी करेंगी और आपकी झोली खुशियों से भर देगा।' अपने विडियो मेसेज में धर्मेंद्र ने कहा कि आज के दौर में फैल रहा कोरोना वायरस इंसान के बुरे कर्मों का नतीजा है। धर्मेंद्र इस वीडियो में मिल-जुलकर रहने और इंसानियत से प्यार करने का मेसेज देते हैं।

गौरतलब है पिछले दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी ने 5 अप्रेल को रात 9 बजे 9 मिनट तक दीया, मोमबत्ती या टॉर्च जलाने का आह्वान किया था, तब धर्मेंद्र ने मशाल जलाकर उनका समर्थन किया था। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।