4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना ने ठेले पर खाई पानीपुरी तो आमिर ने पत्नी संग पिया गन्ने का जूस, झूठे दिखावे से दूर हैं ये स्टार्स

आमिर खान की हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। फोटो में आमिर खान पत्नी किरण राव संग एक ढाबे पर ...

2 min read
Google source verification
aamir khan

aamir khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अकसर कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है जिसके कारण वह सुर्खियों में छा जाते है। कुछ दिनों पहले आमिर का वीडियो सामने आया था जिसमें वह इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर करते हुए नजर आए। अब आमिर की पत्नी संग कुछ फोटो सामने आई हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आमिर खान की हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। फोटो में आमिर खान पत्नी किरण राव संग एक ढाबे पर बैठे हैं और गन्ने का जूस पीते नजर आ रहे हैं। उनकी टेबल पर एक न्यूजपेपर पर भेलपुरी भी रखी हुई है। आमिर की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह फोटो आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है

अभिनेता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कल Zhawadarjun गांव में। सफर के दौरान बेस्ट गन्ने के जूस के लिए रुकना तो बनता है। #MeJalmitra @paanifoundation. बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत भी ठेले पर पानीपुरी खाती हुई नजर आई थी।