सामने आ रही खबरों की माने तो वायकॉम 18 के निर्माताओं को फिल्म के पिटने से 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में अगर आमिर ने अपनी फीस छोड़ने का फैसला लेते हैं तो स्टूडियो के लिए नुकसान कम हो जाएगा, लेकिन इसकी आसंका कम लग रही है क्योंकि एक्टर ने अपने 4 से 5 साल इस फिल्म में लगाए हैं।
साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म की विफलता के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस और स्टूडियो के बीच दरार पनपने लगी थी। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन को स्टूडियो द्वारा अप्रूव नहीं किया गया था, जबकि आमिर प्रमोशन के पक्ष में थे। इसी मसले पर दोनों पक्षों में दरार आने लगी।