बीते दिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर कई बड़े-बड़े स्टार्स ने बेहद धूम-धाम के साथ गणेश उत्सव मनाया और भगवान गणेश का अपने घर स्वागत किया। इन सितारों में शाहरुखा खान (Shah Rukh Khan) से लकेर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और दीया मिर्जा (Dia Mirza) का नाम शामिल है। इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) ने भी बेहद जश्न के साथ गणेश उत्सव मनाया। उन्होंने भी अपने परिवार के साथ अपने घर पर भगवान गणेश का भव्य स्वागत किया, जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।