
secret superstar
आमिर खान की आखिरी रिलीज 'सीक्रेट सुपरस्टार' का नाम भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कमाई के मामले में शीर्ष पांच प्रतिष्ठित फिल्मों में शामिल हो गया है। टॅाप 5 लिस्ट में 'सीक्रेट सुपरस्टार' की एंट्री के साथ आमिर खान की 3 फिल्में अब इस सूची का हिस्सा बन गई हैं। चीनी आईएमडीबी के अनुसार, आमिर खान वहां विदेशी अभिनेता की सूची में सबसे ऊपर है और 'दंगल' शीर्ष रैंकिंग फिल्म है।
आमिर ने 'दंगल' के साथ 1,908 करोड़ रुपए की कमाई, 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ 874 करोड़ रुपए की कमाई और 'पीके' में 831 करोड़ रुपए की कामाई की है। इतनी बड़े आंकड़ों को पार कर उन्होंने बड़े पैमाने पर रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक भारतीय अभिनेता की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना सम्मान मिला हो।
बता दें आमिर की फिल्म के अलावा सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को पांचवां और प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' को दूसरा स्थान मिला है। यहां देखें पूरा अांकड़ा:
दंगल : 1908 cr
बाहुबली 2 : 1700 cr
सीक्रेट सुपरस्टार : 874 cr
पीके : 831 cr
बजरंगी भाईजान : 698 cr
कोमल नहाटा ने लिखा
कोमल नहाटा ने लिखा, 'तथ्य यह है कि दुनियाभर में शीर्ष पांच बॉलीवुड फिल्मों में से तीन में आमिर खान की फिल्मों का शामिल होना यही साबित करता है कि आमिर का स्टारडम भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी आमिर का बोलबाला है।'
तरण ने कहा:
तरण ने लिखा, 'आमिर की खासकर पिछली दो फिल्में 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमाई ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। आमिर न केवल अपनी फिल्मों को जुनून के साथ बनाते हैं, बल्कि उन्हें उसी जुनून के साथ रिलीज भी करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर दिखाई देता है।'
Updated on:
12 Mar 2018 06:19 pm
Published on:
12 Mar 2018 04:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
