6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पर मचा बवाल, रिलीज डेट गई बदल

Aamir Khan Film Sitaare Zameen Par Controversy: आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर एक लिए बुरी खबर आई है। आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Aug 28, 2024

aamir khan sitaare zameen par

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अपडेट

Sitaare Zameen Par Controversy: आमिर खान अपनी अपकमिंग 'सितारे जमीन पर' से 2 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की तैयारी में है। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जंग छिड़ गई है। ताजा खबर है कि 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खलबली मच गई है। आइए आपको पूरी अपडेट बताते हैं।

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की लेटेस्ट अपडेट

आमिर खान को आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में अब 2 साल बाद आमिर खान 'सितारे जमीन पर' से स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब ऐसी खबरें आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे फैंस को इसका इंतजार और करना होगा। पहले 'सितारे जमीन पर' 25 दिसंबर, 2024 यानी इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने में देरी हो रही है, जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया जा रहा है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस खबर की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के मौत के 4 साल बाद रिया चक्रवर्ती से बोले Aamir Khan, कहा- आपको गलत समझते क्योंकि…

'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ दिखेंगी जेनेलिया डिसूजा

आरएस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सितारे जमीन पर' रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। जेनेलिया और आमिर पहली बार इस फिल्म से स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। बता दें कि आमिर खान ने अपनी एक्स वाइफ और फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।