28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमिर खान ने बोनी कपूर को बताया कैसे बाथटब में डूबी श्रीदेवी!

आमिर ने बोनी कपूर को अपने दोस्त से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 9 Mar 2018, 1:30 PM IST

Boney kapoor and Aamir khan

Boney kapoor and Aamir khan

श्रीदेवी की मौत कैसे हुई इस को लेकर अब भी कई सवाल उठ रहे हैं। अभी भी हर कोई यह मानने को तैयार नहीं है कि बाथटब में कोई कैसे डूब सकता है। बता दें कि अभिनेता आमिर खान , बोनी और श्रीदेवी के अच्छे दोस्तों में से हैं। जब श्रीदेवी का अंतिम संस्कार हुआ था, उस वक्त आमिर खान शहर में नहीं थे। मुंबई लौटते ही आमिर खान अपनी पत्नी के साथ बोनी कपूर के घर गए थे। इससे पहले आमिर ने बोनी कपूर को फोन भी किया था। फोन पर हुई बातचीत के दौरान आमिर ने बोनी कपूर को अपने दोस्त से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। दरअसल आमिर के एक दोस्त की पत्नी की मौत भी उसी तरह से बाथटब में डूबने से हुई थी, जैसे श्रीदेवी की।

क्या बताया आमिर ने:
आमिर ने बोनी कपूर से एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त की पत्नी को लो ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। एक दिन उसके दोस्त ने पत्नी को बाथटब में डूबा पाया। वह कुछ समझ नहीं पाया था कि आखिरकार हुआ क्या। उसने अपनी पत्नी को बाथटब से निकाला और पूछा कि क्या हुआ लेकिन उसकी पत्नी बिल्कुल ब्लैंक हो चुकी थी। उसकी पत्नी निढ़ाल पड़ी थी। आगे आमिर खान ने बताया कि आखिर श्रीदेवी के साथ आखिरी पलों में क्या हुआ होगा। आमिर की बातें सुनकर बोनी को श्रीदेवी के साथ वो आखिरी पल याद आ गए और वह फोन पर ही बच्चे की तरह सुबक—सुबक कर रोने लगे।

बोनी ने खत में बयां किया दर्द:
बोनी कपूर ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक खत लिखा। इस खत में लिखा कि श्री दुनिया के लिए उनकी चांदनी थी लेकिन मेरे वह मेरा प्यार , मेरी दोस्त, मेरी दोनों बेटियों की मां और सबकुछ थी। उन्होंने लिखा वो हमारे परिवार की धुरी थी।

अकेला छोड़ दें:
बोनी ने खत में गुजारिश की थी कि उन्हें और उनके परिवार को अफसोस मनाने के लिए अकेला छोड़ दें। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर आप श्रीदेवी के बारे में बात ही करना चाहते हैं तो उनसे जुड़ी उन यादों की चर्चा कीजिए। एक अभिनेत्री के तौर पर उनका सम्मान कीजिए। उन्होंने लिखा एक कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर जगमगाता रहता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग