
Fardeen Khan
बॉलीवुड में फरदीन खान का नाम एक ऐसे अभिनेता के रूप में लिया जाता है जिन्होंने अपने स्टाइलिश अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। मुुंबई में 08 मार्च 1974 को जन्में फरदीन खान को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता फिरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता, निर्माता, निर्देशक के रूप में अपना योगदान दिया है। उन्होंने अपने सिने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित अपने पिता के बैनर तले बनी फिल्म 'प्रेम अगन' से की। हालांकि कमजोर पटकथा के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुयी। वर्ष 2000 में फरदीन खान को रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में फरदीन खान ने संजीदा किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इसके बाद फरदीन ने 'लव के लिये कुछ भी करेगा','प्यार तूने क्या किया', 'हम हो गये आपके', 'कितने दूर कितने पास', 'ओम जय जगदीश' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन इन फिल्मों को कोई खास सफलता नही मिली। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'भूत' में एक बार फिर से फरदीन को राम गोपाल वर्मा के साथ काम करने का अवसर मिला। 'भूत' टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस वर्ष उन्हें अपने पिता के साथ 'जानशी' में भी काम करने का अवसर मिला। हालांकि दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुयी।
2007 में आई फिल्म 'हे बेबी'आखिरी सुपरहिट फिल्म:
फरदीन खान की आखिरी हिट फिल्म 'हे बेबी' रही जो कि साल 2007 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद उन्होंने 'जय वीरू', 'लाइफ पार्टनर', 'डार्लिंग', 'एसिड फैक्ट्री', 'दूल्हा मिल गया' जैसी फिल्में की थी लेकिन इनमे से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई थी।
2005 में की नताशा से शादी:
फरदीन ने साल 2005 में एक्ट्रेस नताशा माधवानी से शादी की थी। बता दें कि नताशा मशहूर अभिनेत्री मुमताज़ की बेटी है। फरदीन आखिरी बार बड़े पर्दे पर वर्ष 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद फरदीन ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली। इन दिनों फरदीन लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त है। वह सिर्फ अपनी फैमिली के साथ ही समय बिता रहे है।
Published on:
8 Mar 2018, 1:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.