
aamir khan
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले एक्टर आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' माना जाता है। आमिर जो भी रोल निभाते हैं उस रोल में वह खुद को पूरी तरह से ढालने की कोशिश करते हैं। लेकिन अपनी इस उपमा से आमिर पूरी तरह सहमत नजर नहीं आ रहे हैं।
हाल ही में आमिर ने कहा, वह असल जिंदगी में उतने ज्यादा सटीक नहीं हैं, जितना उन्हें समझा जाता है। आमिर का कहना है कि ऐसा सोचना लोगों के लिए मुश्किल होता है, लेकिन सही माना जाए तो मेरे जीवन में कोई अनुशासन नहीं है।'
वहीं आमिर खान ने बताया,'वह कई बार यह बात कह भी चुके हैं कि 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के टैग को हर जगह लेकर जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल होता है। लोग अक्सर मुझसे इससे जुड़े सवाल करते ही हैं, लेकिन असल में मैं ऐसा नहीं हूं।'
आमिर ने कहा, 'मेरा काम और उस काम के लिए किए जाने वाली जरुरी चीजें हैं जो मुझे अनुशासित कर देती हैं वरना असल जिंदगी में मेरे पास एक्टिंग का काम नहीं होता तो शायद में सबसे ज्यादा अनुशासनहीन लोगों में से एक होता।'
आमिर की आगामी फिल्म की बात करें तो इन दिनों वह साल की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में भी काफी बदलाव किया।
सूत्रों के हवाले से सुनने में आ रहा है कि 'जब आमिर ने फिल्म के कुछ हिस्सों को देखा तो वह कैटरीना कैफ के एक्शन सीन्स से इंप्रेस नहीं हुए थे। इसके बाद उन्होंने वो सारे सीन्स को दोबारा से कराए।
फिल्म के रिलीज की बात करें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर, कैटरीना कैफ के अलावा अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं।
Published on:
12 Mar 2018 04:30 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
