12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान ने किया नई फिल्म का ऐलान, इस मूवी धांसू होगा किरदार, बताया- 9 लड़के करेंगे ये काम…

Aamir Khan New Movie: सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।

2 min read
Google source verification
Aamir Khan new movie name announced sitaare zameen par after taare zameen par

आमिर खान ने किया नई फिल्म का ऐलान, जल्द आएंगे इस मूवी मे नजर

Aamir khan Upcoming Movie: आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है आमिर ने बताया कि वह जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं उन्होंने अपनी साल 2007 में आई 'तारे जमीन पर' (Taare Zameen Par) जो सुपर डुपर हिट हुई थी। काफी समय बाद आमिर दुबारा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं उन्होंने अपनी अगली फिल्म का नाम शेयर करते हुए कहा कि वह मेरी पुरानी फिल्म तारे जमीन पर है कि तरह ही मिलता जुलता है मेरी नई फिल्म होगी सितारे जमीन पर। तो आईये जानते हैं कैसी होगी उनकी ये फिल्म क्या होगी कहानी...

...तो ऐसी होगी नई फिल्म की कहानी (Aamir Khan New Movie)
आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म अनाउंस की है उन्होंने बताया की नई फिल्म की कहानी 'तारे जमीन पर' की जैसी होगी। यहां तक कि नई फिल्म का नाम भी मिलता-जुलता रखा गया है। आमिर खान ने बताया कि उनकी नई फिल्म का टाइटल 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) है। पिछली फिल्म रुलाने वाली थी, तो वहीं नई फिल्म हंसाने वाली होगी।

आमिर की नई फिल्म होगी पुरानी से काफी अलग (Aamir Khan Sitare Zameen Par)
आमिर ने बताया, 'तारे जमीन पर' एक इमोशनल फिल्म थी, पर नई फिल्म आपको खूब हंसाएगी। उस फिल्म ने आपको रुला दिया था, ये आपका मनोरंजन करेगी। लेकिन थीम वही है इसलिए हमने ये नाम बहुत सोच समझकर रखा है।
हम सभी में खामियां हैं। हम सभी की कमजोरियां हैं, लेकिन हम सभी में कुछ खास भी है, इसलिए हम इस विषय को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन इस बार उस फिल्म में स्पेशल चाइल्ड ईशान का किरदार है। मेरा किरदार ने तारे जमीन पर में ईशान की मदद की थी, लेकिन सितारे जमीन पर, वे 9 लड़के मेरी मदद करेंगे जिनकी खुद की समस्याएं हैं। मतलब उसका उल्टा।"