आमिर से जब पूछा गया कि क्या इस वजह से उनका तलाक हुआ, तो वह बोले, "किरण जी और मैं एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हमारे मन में एक दूसरे के लिए बहुत सम्मान और स्नेह है। और मैं समझता हूं कि लोग हमारी इक्वेशन को नहीं समझते हैं। लोगों के लिए समझना मुश्किल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, आमतौर पर, हम इस तरह का बंधन नहीं देखते हैं, उन शादीशुदा लोगों के बीच जो अलग हो जाते हैं। आगे एक्टर ने कहा पति-पत्नी के तौर पर हमारे रिश्ते में बदलाव आया है लेकिन हम शादी जैसे पवित्र बंधन को सम्मान देना चाहते थे। हम एक दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ेंगे। हम साथ काम कर रहे हैं। हम पानी फाउंडेशन में भी सहयोग कर रहे हैं। वह उसी बिल्डिंग में रहती हैं, जिसमें मैं रहता हूं, ऊपर वाली फ्लोर पर।"