
'द कश्मीर फाइल्स' का IMDB पर रेटिंग गिराए जाने के आजमाए जा रहे अलग-अलग पैतरे, गुस्से में विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात
'द कश्मीर फाइल्स' हिन्दुओं के कत्लेआम की कहानी बयां करती एक सच्चाई, फिल्म नहीं लाखों कश्मीरी हिन्दुओं की भावना, दर्द और जुल्म की वो दास्ताँ जिसे इतिहास में कभी जगह नहीं दिया गया, चीत्कार और अत्याचार की वो कहानी जिसे नकली कलमकारों ने तोड़ मरोड़ कर लिखा, लेकिन सच कबतक छिपाया जाए। देशभर में चर्चा का विषय बनी फिल्म 'The Kashmir Files' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 27 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इसी फिल्म की चर्चा है।
कश्मीर की वो सच्चाई जिसे सेक्युलर वर्ग, वामपंथी मीडिया ने कहीं दफन कर दिया था आज वो तमाम बेड़ियाँ तोड़ के निकला है। मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो इस फिल्म को देखने के लिए पुलिसकर्मियों को बाकयदा छुट्टी देने तक का ऐलान कर दिया। लेकिन इस बीच फिल्म की IMDB रेटिंग कम हो गई है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने यह जानबूझकर करने की बात कही है।
#TheKashmirFiles के खिलाफ सामूहिक घृणा अभियान शुरू किया गया है। IMDb रेटिंग एक ही दिन में 10 से गिरकर 8.3 हो गई क्योंकि एक साजिश के तहत 1 रेटिंग देकर ग्राफ को गिराया जा रहा है। एक तरफ जहां फिल्म को बेतहाशा प्यार मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ IMDb ने फिल्म के लिए 'Unusual Voting Activity' डिटेक्ट की है।
ये मुद्दा तब सामने आया जब एक फैन ने 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से ट्वीट करके कहा, '#TheKashmirFiles का IMDb पेज बता रहा है कि हमारे रेटिंग मकैनिज्म ने इस टाइटल के लिए असामान्य वोटिंग एक्टिविटी डिटैक्ट की है। हमारे रेटिंग सिस्टम की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए एक ऑल्टरनेट वजन डालकर कैलकुलशन इस पर लागू किया गया है।' फैन ने बताया कि उन्होंने खुद ही फिल्म की रेटिंग गिरा दी है।'
पेज ने बताया कि इस फिल्म के लिए 131,433 वोट आए हैं और अनयूजुअल एक्टिविटी की वजह से फिल्म को 8.3 रेटिंग दी गई है। विवेक अग्निहोत्री ने इस पर लिखा- सही मायने में तो उनकी ये हरकतत असामान्य और अन-एथिकल है। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय की कहानी सुनाती इस फिल्म को देशभर से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई कारणों से फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है।
अब इसके बाद ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है-
एक अन्य यूजर ने लिखा-
आपको बता दें, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी जैसे नामचीन सितारों की भूमिका से सजी इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 10 रेटिंग मिली थी। चूंकि, IMDB रेटिंग दर्शकों के फीडबैक पर तय होती है, इसलिए इसकी विश्वसनीयता पर सवाल नहीं खड़े होते हैं। इस फिल्म की तारीफ अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, कंगना रनौत, परेश रावल जैसे तमाम सितारों ने की है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को दर्शकों से उम्मीद से ज्यादा प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: 20 सालों में पूरी तरह बदल गए 'मुन्नाभाई MBBS' के 'स्वामी', ये फोटो देख आप भी पहचान नहीं पाएंगे
इसके अलावा आपको बता दें, सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म जी5 पर भी रिलीज होगी। हालांकि इसके तारीख का एलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि कहा ये जा रहा है कि महीनेभर के भीतर ही यह फिल्म जी5 पर आ सकती है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स के ओटीटी जी5 पर रिलीज होने की पुष्टि जी स्टूडियोज के अधिकारियों ने भी कर दी है। फिल्म को मिल रहे प्यार को देखते हुए विवेक अग्निहोत्री ने जल्द की इसकी सीरीज बनाने का ऐलान भी किया है। यानी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Plateform) पर कश्मीरी पंडितों के दर्द को महसूस किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: कियारा को अकेले खिंचवानी पड़ीं फोटोज क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा संभालते रह गए इस एक्ट्रेस की ड्रेस
Published on:
14 Mar 2022, 5:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.