
आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता
Aamir Khan Reena Dutta Divorce: आमिर खान अपनी शादी और तलाक को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी पहली शादी को लेकर बात की है और उसे उम्र की नासमझी बताया है। आमिर खान ने 21 साल की उम्र में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों ने लगभग 4 महीने एक दूसरे को डेट किया, फिर शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन 16 साल बाद दोनों को एहसास हुआ कि शायद शादी का फैसला जल्दबाजी में कर लिया और फिर 2002 में कपल ने तलाक ले लिया।
आमिर खान ने राज शमनी के पॉडकास्ट पर बातचीत की। इस दौरान एक्टर से उनकी शादी और प्रेम कहानी को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसपर आमिर खान ने कहा, “जब मैंने और रीना ने शादी की थी उस समय वह 19 साल और मैं 21 साल का था। हम दोनों ने 4 महीने एक दूसरे को डेट किया, फिर शादी का फैसला कर लिया। हम दोनों ने उन 4 महीनों में साथ में ज्यादा समय भी नहीं बिताया था। इसके बावजूद, एक-दूसरे के लिए हमारे मन में जो डीप इमोशन्स थे उसे महसूस करते हुए हमें लगा कि अब हम शादी के बंधन में बंध सकते हैं।"
आमिर खान ने आगे कहा, “ज्यादा समय साथ में न रहने के बाद भी हम दोनों में काफी प्यार था और एक दूसरे के लिए इज्जत थी। इसी वजह से हमने शादी जैसा बड़ा फैसला ले लिया, लेकिन समय के साथ आने वाली समझदारी और सालों तक साथ में रहने के बाद हम दोनों को एहसास हुआ कि ये रिश्ता और ज्यादा नहीं चल पाएगा और हम अलग हो गए, लेकिन आज जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे लगता है कि शादी जैसा महत्वपूर्ण कदम सोच-समझकर उठाया जाना चाहिए। जवानी के जोश में, आप बहुत सी बातें नहीं समझ पाते हैं।”
आमिर खान ने आगे साफ किया कि तलाक के बाद भी उन्होंने कभी रीना दत्ता को गलती के रूप में नहीं देखा। वह आज भी उनके लिए सम्मान और प्यार रखते हैं। उन्होंने कहा कि रीना मेरे लिए बहुत कीमती है और एक तरह से, हम एक साथ बड़े हुए हैं। जब हमारी शादी हुई थी, तब हम बहुत छोटे थे। रीना और मैं एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं और इज्जत भी करते हैं।
Updated on:
02 Jun 2025 12:50 pm
Published on:
02 Jun 2025 12:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
