
Aashiqui 3 is now titled Tu Aashiqui Hai
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मूवी को लेकर हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है। तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के साथ कार्तिक की रोमांटिक मूवी आशिकी 3 का नाम बदल दिया गया है। इस मूवी का कनेक्शन 80 के दशक में आई शशि कपूर की मूवी से बताया जा रहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
लास्ट फिल्म भूल भुलैया से दर्शकों के भरपूर एंटरटेनमेंट करने वाले कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी आशिकी 3 का नाम बदलकर 'तू आशिकी है' रख दिया गया है।
यह भी पढ़ें: शादी की पहली सालगिरह पर Swara Bhaskar ने शेयर की अपनी अनकही लव स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आशिकी 3 फिल्म का नाम बदल कर ‘तू आशिकी है’ (Tu Aashiqui Hai) रख दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये मूवी ‘तू आशिकी है’ 1981 की फिल्म बसेरा पर बेस्ड है जिसमें एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) और एक्ट्रेस राखी और रेखा ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।
Updated on:
17 Feb 2024 11:51 am
Published on:
17 Feb 2024 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
