20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aashish Khan Death: अमेरिका में फेमस इंडियन म्यूजिशियन का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Aashish Khan Death: मशहूर संगीतकार का अमेरिका में निधन हो गया है। इससे उनके परिवार और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छाया है।

2 min read
Google source verification
Aashish Khan Death Legendary Sarod maestro dies in US

Aashish Khan Death: मशहूर सरोद वादक आशीष खान का निधन हो गया है। उन्होंने सरोद को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं वो जॉर्ज हैरिसन, एरिक क्लैप्टन और रिंगो स्टार जैसे अंतरराष्ट्रीय संगीतकारों के साथ भी काम कर चुके थे।

आशीष खान के भाई ने दी जानकारी

आशीष खान के भाई आलम खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से ये दुखद खबर लोगों के साथ साझा की। 84 वर्षीय संगीतकार ने गुरुवार को लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में अपने परिवार, दोस्तों और छात्रों के बीच अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: Govinda Health Update: अस्पताल में भर्ती हुए फेमस एक्टर गोविंदा, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

भाई के लिए लिखा भावुक पोस्ट

आलम ने लिखा- "मेरे सबसे बड़े भाई, सरोद के उस्ताद और मैहर घराने के खलीफा, उस्ताद आशीष खान का निधन हो गया है।पिछले 2 दिनों से लॉस एंजिल्स में अस्पताल में उनके परिवार, दोस्तों और छात्रों का प्यार उनके साथ था। आशीष दा एक अविश्वसनीय और शक्तिशाली सरोद वादक और संगीतकार थे, जिनके संगीत ने कई संगीतकारों और श्रोताओं को प्रेरित किया है।”  

आशीष खान की फिल्में 

मध्य प्रदेश के मैहर में 1939 में जन्मे खान ने अपने दादा उस्ताद अलाउद्दीन खान, जो "सेनिया मैहर घराना" के संस्थापक थे, के साथ-साथ अपने पिता उस्ताद अली अकबर खान और चाची अन्नपूर्णा देवी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। भारतीय संगीत में उनके योगदान की सूची अंतहीन है, उनके कुछ सबसे लोकप्रिय कार्यों में 'गांधी' और 'ए पैसेज टू इंडिया' जैसी फिल्मों संगीत देना शामिल है।

यह भी पढ़ें: Suresh Sangaiah Death: फेमस डायरेक्टर का लिवर फेल होने से निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ बनाया था बैंड

इसके अलावा उन्होंने 1960 के दशक में उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ एक इंडो-जैज बैंड 'शांति' का गठन किया। ऐसे समय और युग में जब संगीत के साथ प्रयोग करना अभी भी एक विदेशी अवधारणा थी, खान को 2006 में ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। प्रतिष्ठित कलाकार को 2004 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कोलकाता में शनिवार को प्रमुख संगीतकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें शास्त्रीय वाद्य संगीत के अंतिम महान उस्तादों में से एक बताया।