वहीं इस अवॉर्ड को जीतने के बाद अभिषेक एक इमोशन स्पीच भी दी और सबको थैंक्स कहा। अभिषेक ने कहा- "ये मेरा पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार है। मैं मुझे इस योग्य मानने के लिए सम्मानित जूरी को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसका पूरा श्रेय शूजित दा को जाता है, जो एक बेहतरीन निर्देशक हैं। मैं इस सम्मान को अपनी दो शानदार ऑन-स्क्रीन बेटियों, अहिल्या और पर्ल के साथ भी साझा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे वाकई बेहतरीन दिखाया। यहां मौजूद मेरे सभी साथी अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को, आपका काम मुझे हर दिन खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए प्रेरित करता है।"