4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…जब रिपोर्टर के इस सवाल पर भड़क गए थे अभिषेक बच्चन, अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे अक्षय कुमार

एक बार अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। यहां एक रिपोर्टर ने अभिषेक से एक सवाल किया था, जिसका जवाब देने में अभिषेक कन्फ्यूज हो गए थे ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 18 Oct 2021, 10:10 AM IST

Abhishek Bachchan was furious at reporter after hearing question

Abhishek Bachchan

नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchna) एक बार रिपोर्टर ने उनसे एक सावल पूछ लिया था, जिसे सुनकर अभिषेक भड़क गए थे। वहीं, उनके साथ मौजूद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

वैसे मैं आपका सवाल समझा नहीं

दरअसल अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। यहां एक रिपोर्टर ने अभिषेक से एक सवाल किया था, जिसका जवाब देने में अभिषेक कन्फ्यूज हो गए थे । रिपोर्टर ने अभिषेक से पूछा था कि आप सोलो एक्टर के तौर पर किसी फिल्म में कब नजर आएंगे? इस पर अभिषेक बच्चन ने कहा था कि ‘अगर आपके पास अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो मैं जरूर करूंगा। वैसे मुझे आपका सवाल समझ नहीं आया।

इस पर रिपोर्टर ने दोबारा कहा

जिसके बाद रिपोर्टर ने दोबारा पूछते हुए कहा था कि- ‘किसी फिल्म में आप बतौर लीड सोलो एक्टर एक्टर कब नजर आएंगे? इसके जवाब में अभिषेक ने कहा था कि सोलो मतलब क्या? पूरी फिल्म में सिर्फ एक ही एक्टर? एक ही मेन लीड? फिर तो फिल्म बड़ी बोरिंग हो जाएगी?’ वहीं, रितेश देशमुख ने कहा था-‘शायद ये सेल्फी फिल्म की बात कर रहे हैं।’ रिपोर्टर ने फिर कहा- ‘मेल लीड के तौर पर!’ अभिषेक ने फिर पलटकर कहा- ‘मेल? तो क्या मैं अभी फीमेल की तरह लग रहा हूं? रिपोर्टर ने कहा- ‘सर जैसे ब्लफमास्टर और फिल्म गुरू में आप मेन लीड के तौर पर थे।

यह भी पढ़ें: ये कीमती चीज कभी गिफ्ट में लेना पसंद नहीं करती हैं सुष्मिता सेन, महिलाओं को खुद से खरीदने की देती हैं सलाह

वंडरफुल को-एक्टर रितेश देशमुख थे

इस पर अभिषेक ने कहा था कि- ‘ब्लफमास्टर में मेरे साथ वंडरफुल को-एक्टर रितेश देशमुख थे, बोमन इरानी थे। फिल्म गुरू में मेरे साथ मिथुन चक्रवर्ती और ऐश्वर्या, माधवन और विद्या बालन थीं। मुझे नहीं लगाता कि मैं फिल्म में मेन लीड में था। मैं कभी अपने रोल्स को नहीं देखता। मुझे लगता है कि कोई भी किरदार छोटा या बड़ा नहीं होता। हर एक रोल किसी भी सक्सेसफुल फिल्म का बराबर का हिस्सेदार होता है। मैं रोल के साइज के आधार पर ये सब तय नहीं करता।

चंकी पांडे का रोल बेहद पॉपुलर है

अभिषेक ने आगे कहा था कि ‘हाउसफुल फ्रेंचाइजी है, इसमें चंकी पांडे का रोल बेहद बेशक छोटा लेकिन पॉपुलर है। इस बात पर अक्षय कुमार ने भी सहमती जताई थी। अभिषेक ने कहा था कि ‘हर कलाकार को वो प्यार और सम्मान मिलना चाहिए जैसे बाकियों को मिलता है। मैंने कभी भी सोलो मेन लीड शब्द को तवज्जो नहीं दी। मुझे लगता है कि मैं तो अपने को-एक्टर्स के साथ प्लैटफॉर्म शेयर कर रहा हूं। मैं समझ रहा हूं आपका सवाल कि मैं लगातार मल्टीस्टारर फिल्में कर रहा हूं।

अक्षय कुमार का रिएक्शन बाहर आ गया

इसके बाद भी जब अभिषेक से फिर से रिपोर्टर ने ‘मेन लीड रोल’ वाला सवाल पूछा, तो अक्षय कुमार का रिएक्शन बाहर आ गया। वहीं, साथ में खड़े रितेश देशमुख भी हंसने लगे और दोनों मजाकिया अंदाज में बिना कुर्सी के जमीन पर बैठ गए। जब अभिषेक फिर से वही जवाब देने लगे और पीछे पलट कर देखा तो उन्हें अक्षय और रितेश हंसते नजर आए। ये देखकर तुरंत हंसते हुए अक्षय कुमार ने अभिषेक को पीछे से गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें:एक वक्त था जब सलमान खान ने जोड़े थे सुनील शेट्टी के आगे हाथ, जानिए वजह

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन